फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   school in charge cum teacher raped teen student in saharanpur

प्रिंसिपल ने किया नाबालिग छात्रा का रेप, तनाव

Fri, 11 Dec 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह(सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह(सहारनपुर) Updated Fri, 11 Dec 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
school in charge cum teacher raped teen student in saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरू और शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल परिसर में एक अध्यापक ने चाकू दिखाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


छात्रा की चीख सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी अध्यापक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के चलते गांव में तनाव हो गया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

छात्रा की चीख सुन ग्रामीणों ने खुलवाया दरवाजा

school in charge cum teacher raped teen student in saharanpur

क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री गांव के एक निजी स्कूल में 9 वीं की छात्रा है।

बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी शिक्षक बिजेंद्र निवासी बिसनौट थाना गंगोह ने उसे परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर बताने का झांसा देकर वहीं रोक लिया।

स्टाफ के जाने के बाद आरोपी उसकी पुत्री को स्कूल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध पर अध्यापक ने मारपीट की और चाकू से आतंकित कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही आरोपी अध्यापक भागने लगा परंतु ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। छात्रा द्वारा मामले की जानकारी दिए जाने पर ग्रामीणों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी।

गांव के दो गुटों में सांप्रदायिक तनाव, अलर्ट

school in charge cum teacher raped teen student in saharanpur

मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के चलते गांव में तनाव होने लगा इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसडीएम हीरालाल यादव, सीओ योगेंद्रपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और आरोपी को कोतवाली ले आए। लड़की को भी थाने बुलवा लिया गया। उधर, सैकड़ों ग्रामीण भी थाने पर जमा हो गये।

भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने समझा-बुझा कर उन्हें वहां से हटाया। पीड़िता के पिता द्वारा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अध्यापक के खिलाफ धारा 376, पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा एनएसए में निरुद्ध करने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

आठवीं की मान्यता 10वीं तक क्लास
आरोपी बिजेंद्र ही स्कूल का संचालक भी है। उसके स्कूल की मान्यता तो आठवीं तक की है, मगर उसके यहां कक्षाएं 10वीं तक चल रही हैं। बोर्ड एग्जाम के लिए दूसरे स्कूलों से टाइअप कर फार्म भरवाया जाता है। नौवीं की छात्रा को स्कूल संचालक ने पढ़ाई के बहाने ही रोका था।

तनाव को देखते हुए अलर्ट
मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने और कोतवाली में भीड़ बढ़ती देख पुलिस चौकन्नी हो गई। तनाव को देखते हुए आरोपी की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने उसे लॉकअप से निकालकर किसी अन्यत्र स्थान पर बंद कर दिया। किसी को उससे मिलने नहीं दिया गया। इसके अलावा गांव में भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed