{"_id":"df3a0bfffe58d62330840f8cb422c105","slug":"school-girl-jumped-from-the-running-tempo-while-driver-misbehave-with-her-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती टेंपो से कूदी छात्रा, लोगों ने चालक को धुना","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चलती टेंपो से कूदी छात्रा, लोगों ने चालक को धुना
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ के मोदीपुरम में टेंपो चालक की छेड़छाड़ से परेशान होकर एक छात्रा चलते टेंपो से कूद गई। यह देख लोगों ने चालक की धुनाई कर डाली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पल्हैड़ा निवासी एक छात्रा रुड़की रोड स्थित स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर दो बजे वह टेंपो में बैठकर स्कूल से लौट रही थी। टेंपो में स्कूल के और भी बच्चे थे। टेंपो चालक कुछ बच्चों को छोड़ने के लिए पल्लवपुरम फेस वन की डिवाइडर रोड पर चला गया। वहां से लौटने के दौरान चालक ने छात्रा पर फब्तियां कसीं।
विज्ञापन
इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया और वह चलते टेंपो से कूद गई। यह देख वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पल्लवपुरम चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस चालक को थाने ले गई। चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है।
विज्ञापन
टेंपो में बैठे बच्चों को छोड़ने के बाद चालक दूसरे रास्ते से निकल रहा था, जिससे छात्रा ने घबराकर शोर मचा दिया। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।