स्कूल जाने वाली बच्ची ने अपनी ही सहपाठी पर किया ब्लेड से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिन हार्डमेन अपनी 11 साल की बेटी कैटलिन को स्कूल भेजने से डर रही हैं। तीन हफ्ते पहली हुई एक घटना के बाद से लिन काफी डरी हुई हैं। लिन की बेटी कैटलिन गोरटन के ड्राएल्सडेन एकाडमी में पढ़ती हैं।
पिछले दिनों परीक्षा के समय उनकी बेटी के साथ पढ़ने वाली एक सहपाठी ने कुछ ऐसा कदम उठाया जिसके बाद से कैटलिन काफी डरी हुई है। कैटलिन की सहपाठी ने परीक्षा के समय उसकी सीट पर आकर पेंसिल शॉपनर में प्रयोग होने वाले ब्लेड से बने एक हथियार से उसकी परीक्षा का कॉपी को फाड़ डाला।
उस समय क्लास में टीचर मौजूद थी। इसके बाद से कैटलिन काफी डरी हुई है। लिन का कहना है कि ये घटना पहली बार नहीं हुई है बल्कि पहले भी कई बार उनकी बेटी को इस तरह से तंग किया गया है।
तलाशी के समय लड़कों के बैग से मिले बिना ब्लेड के शॉपनर
लिन पहले तो इन घटनाओं को उतनी गंभीरता से नहीं लिया पर इस घटना के बाद से वो काफी डरी हुई हैं। इसके चलते उन्होंने अपनी बेटी को तीन हफ्ते से स्कूल नहीं भेजा है।
स्कूल ने महिला की शिकायत पर हमला करने वाली बच्ची की तलाशी ली पर ऐसा कुछ भी उसके पास से बरामद नहीं हुआ। लेकिन अन्य क्लासों के बच्चों की तलाशी के समय कक्षा सात के कुछ लड़कों के बैग से बिना ब्लेड के शॉपनर मिले थे।
स्कूल ने भी बच्चों को स्थिती की गंभीरता को बताने के लिए एक पुलिस पैनल बैठाया था। हमला करने वाली लड़की ने इस घटना से पूरी तरह इंकार किया है। लिन ने कैटलिन की इस जानकारी के बाद इसकी शिकायत की जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया है।