चॉकलेट का लालच देकर 3 साल की बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरू के एक निजी स्कूल में एक बार फिर एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी है कि स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म किया गया है।
पिछले कुछ महीनों में दुष्कर्म की यह पांचवीं घटना है। सिटी पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी स्कूल अटेंडेंट को 30 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रेड्डी ने बताया कि 29 नवंबर को दर्ज शिकायत में बच्ची की मां ने आरोप लगाए हैं कि उसकी बेटी के साथ 22 अक्तूबर और 26 नवंबर को दुष्कर्म किया गया है। कुछ ही हफ्ते पहले स्कूल में हिंदी टीचर ने छह वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद भी काफी हंगामा हुआ था।
मासूम बच्ची से रेप की वारदात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां को उसके बार-बार बाथरूम जाने से कुछ शक हुआ था।
प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि 26 नवंबर को बच्ची स्कूल से वापस लौटने के बाद बेहद शांत थी। रोज की तरह उसने खाना भी नहीं खाया और सो गई। बाद में उसे जगाया गया तो उसने बहुत कम खाना खाया। बच्ची बार-बार बाथरूम जा रही थी जिस वजह से मां को शक हुआ और उसने बच्ची से समस्या पूछी।
उसने जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान देखे तो उसके होश उड़ गए। पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल में अटेंडेंट ने उसे चॉकलेट देकर घिनौनी हरकतें की हैं।
पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी के अनुसार, आरोपी ने स्कूल में सुबह की प्रार्थना के बाद बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में जे जाकर दुष्कर्म किया था।
अक्तूबर में अन्य घटना में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ऑफिस असिस्टेंट को गिरफ्तार किया गया था। इसी साल अगस्त में 63 वर्षीय टीचर पर आठ साल की छात्रा का काफी समय तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।
इसके बाद ही विबग्योर हाई स्कूल में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। बंगलूरू में बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं से चिंतित पुलिस ने स्कूलों को दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें कई स्कूलों को नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।
रेप के डर से लड़कियों ने खाली कर दिया हॉस्टल
बंगलुरू के कलघटगी इलाके में बने एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली सभी 25 लड़कियों ने रेप की वारदातों से डर कर हॉस्टल छोड़ दिया।
दरअसल, बीते 22 नवंबर को हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसे दो आरोपियों ने सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की थी।
टीओआई के अनुसार, पीड़ित लड़की हॉस्टल में बने बाथरूम के बाहर खड़ी थी। दरवाजा टूटे होने के चलते वह अपनी एक दोस्त के साथ बाथरूम गई हुई थी। उसकी दोस्त जब बाथरूम से बाहर आई तो उसे गायब देकर परेशान हो गई और उसने खाना बनाने वाले को इसकी सूचना दी।
सभी ने लड़की को खोजना शुरू किया तो वह हॉस्टल के पीछे एक पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में मिली। इस घटना से डरी लड़कियों ने एक-एक करके हॉस्टल खाली करना शुरू कर दिया। लड़कियों के परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। घटना के वक्त हॉस्टल की वार्डेन छुट्टी पर थीं और लड़कियों के देखभाल की जिम्मेदारी खाना बनाने वाले पर थी।