फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Saudi women sue parents over marriage denials

शादी नहीं कराने पर मां-बाप को अदालत में घसीटा

Sat, 05 Jul 2014 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Jul 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Saudi women sue parents over marriage denials

शादी नहीं करवाने पर कुछ लड़कियों ने अपने माता-पिता पर मुकदमा कर दिया है। खबर पढ़कर आप चौक रहे होंगे, लेकिन यह मामला अपने देश का नहीं है।

विज्ञापन


सऊदी अरब की 23 महिलाओं ने पिछले साल अपने माता-पिता पर इसलिए मुकदमा कर दिया, क्योंकि उन्होंने उनकी शादी नहीं कराई।

यह जानकारी नेशनल सोसायटी फॉर ह्यूमन राइट्स (एनएसएचआर) ने दी। अरब न्यूज के हवाले से रियाद में 11, मदीना में 4, दम्माम में 2 मक्का में 2, जेद्दा में 2 और जजान में ऐसे 2 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

23 महिलाओं ने किया माता-पिता पर मुकदमा

Saudi women sue parents over marriage denials

इन मामलों को अरबी में 'अदहल' कहा जाता है। एनएसएचआर की सदस्य और सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता सुहेला जेन अल-अबिदीन हम्माद ने सरकार से अपील की है कि वह 'अदहल' से महिलाओं के बचाव के लिए एक कानून बनाए।

उन्होंने कहा, 'एक ऐसा कानून बनाना जरूरी है, जिसमें एक निश्चित आयु होने पर लड़कियां खुद शादी कर सकें।

इसके लिए मां-बाप की अनुमति की कोई जरूरत न हो।' उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने माता-पिता के दया की पात्र बन गई हैं।

अदहल के कारण लड़कियों में अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति

Saudi women sue parents over marriage denials

एनएसएचआर ने हाल ही में ऎसे कई मामलों को निपटाया, जिसमें लड़कियों के माता-पिता ने उनकी शादी करवाने से इंकार कर दिया।

क्योंकि उन्होंने या तो लड़के को नापसंद कर दिया या फिर वह अपनी बेटियों की तनख्वाह पर ही जीना चाहते थे।

हम्माद ने कहा कि "अदहल" के कारण लड़कियां अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति और नशीली दवाओं की लत समेत कई मानसिक समस्याओं की शिकार हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed