फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sarpanch beaten to death in amethi uttar pradesh

अमेठी में ग्राम प्रधान की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 07 Jun 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलोई (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलोई (रायबरेली) Updated Sun, 07 Jun 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
sarpanch beaten to death in amethi uttar pradesh

गांधी परिवार की राजनीतिक भूमि अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सरकारी तालाब में अवैध कब्जा हटवाने के प्रयास में एक ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


प्रधान का बेटा और श्रमिक जान बचाकर मौके से भाग निकले। पुलिस की ढिलाई से परिवारीजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

सभी ने शव रखकर रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग जाम कर दिया। मामले में गांव के कोटेदार समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।

प्रधान ने रास्ते में तोड़ा दम

sarpanch beaten to death in amethi uttar pradesh

मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे उदवत मजरे उतरपारा गांव के सरकारी तालाब पर कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। ग्राम प्रधान रामपाल वर्मा (54) ने सुबह मनरेगा के तहत तालाब की खोदाई कराने के लिए श्रमिकों को मौके पर भेजा।

साथ में प्रधान का बेटा अशोक कुमार भी पहुंचा। इस पर कब्जेदारों ने प्रधान के बेटे और श्रमिकों को खदेड़ दिया। इसी बीच प्रधान पहुंचे तो कब्जेदारों ने लाठी, डंडे, सरिया और हाकी से प्रधान पर ताबड़तोड़ वार किए।

शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रधान को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दो हत्या आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed