फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sarah Palin son arrested after battering girlfriend

महिला नेता के बेटे ने गर्लफ्रेंड को पीटा, केस दर्ज

Wed, 20 Jan 2016 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jan 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
Sarah Palin son arrested after battering girlfriend

जुर्म बेटे का है, लेकिन सुर्खियों में मां आ गई। साल 2008 में अमेरिकी उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार रह चुकी अलास्का की पूर्व गवर्नर साराह पॉलिन सियासी जगत में अक्सर अपनी स्टाइल आइकॉन इमेज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन इस बार उनके बड़े बेटे की करतूत उन्हें खबरों में खींच लाई।

विज्ञापन


साराह पॉलिन के पांच बेटों में सबसे बड़े बेटे ट्रेक पॉलिन को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब घर में उसने अपनी प्रेमिका पर हमला कर खुद को भी गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


वाक्या उस कार्यक्रम के कुछ ही घंटों के बाद का है जब साराह ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया और उत्साह से लबरेज थीं। घर का माहौल खुशनुमा था लेकिन अचानक ट्रेक की हरकत ने माहौल को गम और अफसोस के मंजर में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नशे में धुत 26 वर्षीय ट्रेक पॉलिन अपनी गर्लफ्रेंड को मारने लगा। यही नहीं उसने खुद की कनपटी पर बंदूक लगा ली और गोली मारकर खुदकुशी करने की धमकी दी।

ट्रेक पॉलिन की करतूत को चौथी श्रेणी के जुर्म में दर्ज किया गया है। ट्रेक पर घरेलू हिंसा और नशे की हालत में हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

उसने भी मुझे मारा था, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया-ट्रेक पॉलिन

Sarah Palin son arrested after battering girlfriend

मिरर की खबर के मुताबिक ट्रेक पर आरोप है कि उसने अपनी महिला मित्र की आंख में घूंसा मारा फिर घुटने पर लात मारी और फिर एआर-15 राइफल से आत्महत्या की धमकी दी।

22 वर्षीय पीड़िता का नाम नहीं बताया जा रहा है। लकिन ट्रेक के हमले से उसे काफी चोट आई है। उसकी बाईं आंख और एक घुटने में काफी सूजन आई है।

पुलिस के मुताबिक ट्रेक ने बयान दिया है कि प्रेमिका के पूर्व प्रेमी से चक्कर की बात को लेकर वो आग बबूला हो गया और वारदात को अंजाम दे डाला। उसने पुलिस को ये भी बताया कि झगड़े के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने भी उस पर हमला किया था लेकिन पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक जिस वक्त पॉलिन ने इस वारदात को अंजाम दिया उस वक्त वो शराब के नशे में धुत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed