फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   samajwadi party mla lakshmi gautam's husband filed complaint agains her boyfriend

'मैंने अपनी MLA पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था'

Sat, 25 Jul 2015 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jul 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party mla lakshmi gautam's husband filed complaint agains her boyfriend

यूपी में पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की एंट्री के चलते तीन साल से सुर्खियों में चले आ रहा चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम का हाईप्रोफाइल फैमिली ड्रामा अदालत की चौखट तक जा पहुंचा है।

विज्ञापन


विधायक पहले ही तलाक के लिए मुरादाबाद फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल कर चुकी हैं। अब उनके पति ने भी विधायक पत्नी के कथित ब्वायफ्रेंड के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विधायक के पति दिलीप वार्ष्णेय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक याचिका दाखिल करके आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को करीब ढाई साल पहले अपने ब्वायफ्रेंड मुकुल के साथ बेडरूम में रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। मुकुल लगातार उनकी पत्नी के साथ संबंध बनाए हुए है। अदालत ने केस को पंजीकृत करते हुए सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पत्नी के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देखा'

samajwadi party mla lakshmi gautam's husband filed complaint agains her boyfriend

चंदौसी में अक्रूरजी पुरम निवासी विधायक लक्ष्मी गौतम के पति दिलीप वार्ष्णेय ने अपने अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा के माध्यम से अपनी पत्नी के कथित ब्वायफ्रेंड मुकुल अग्रवाल निवासी आवास विकास कालोनी चंदौसी के खिलाफ परस्त्रीगमन के आरोप (आईपीसी 497) में परिवाद दर्ज कराया है।

याचिका में दिलीप वार्ष्णेय ने कहा है कि लक्ष्मी गौतम उनकी पत्नी हैं और उनका तलाक नहीं हुआ है। इसके बावजूद मुकुल अग्रवाल उनकी पत्नी के साथ संबंध बनाए हैं जो परस्त्रीगमन की श्रेणी में दंडनीय है।

याचिका में दिलीप ने कहा है कि पत्नी के विधायक बनने के बाद वह किसी काम से बाहर गए थे। चार जनवरी 2013 को रात दस बजे वह अपने घर लौटे तो बेडरूम में पत्नी को मुकुल अग्रवाल के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। उन्होंने मुकुल को पकड़ लिया लेकिन विधायक ने अपने गनर की मदद से उसे छुड़ाकर भगा दिया। आरोप है कि इसके बाद से विधायक अपने ब्वायफ्रेंड मुकुल के साथ टीडीआई सिटी में रह रही हैं और मुकुल लगातार विधायक के साथ  संबंध बनाए हुए हैं।

'पत्‍नी को नशे का आदी बना डाला'

samajwadi party mla lakshmi gautam's husband filed complaint agains her boyfriend

न्यायालय में दाखिल याचिका में दिलीप वार्ष्णेय ने यह भी आरोप लगाया है कि मुकुल ने उनकी विधायक बीवी को शराब और नशे का भी आदी बना दिया है। याचिका में दिलीप ने अपनी दोनों बेटियों के डीआईजी के समक्ष हुए बयान का भी जिक्र किया है।

याचिका में दावा किया गया है कि वर्ष 2013 में यह मामला उछलने के बाद दोनों बच्चियों ने डीआईजी के समक्ष बयान दिया था कि टीडीआई सिटी में वह अलग रूम में सोती हैं जबकि उनकी मां लक्ष्मी गौतम दूसरे कमरे में मुकुल के साथ होती हैं।

याचिका में साक्ष्य के तौर पर विधायक लक्ष्मी गौतम के कुछ फोटो भी लगाए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि विधायक लक्ष्मी गौतम और मुकुल के बीच के रिश्ते सोशल साइट्स पर भी वायरल हो चुके हैं। याचिका के साथ कुछ ऐसे फोटो लगाए गए हैं जिनमें विधायक और मुकुल की अंतरंगता दिख रही है और एक फोटो में विधायक के हाथ में बीयर की दो- दो केन लगी हैं।

क्या है पूरा मामला?

samajwadi party mla lakshmi gautam's husband filed complaint agains her boyfriend

चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम विधायक बनने के कुछ दिन बाद से ही अपने शिक्षक पति दिलीप वार्ष्णेय से अलग रह रही हैं। दिलीप शुरू से ही आरोप लगाते रहे हैं कि चंदौसी में ही आवास विकास निवासी एक राशन कोटेदार के बेटे मुकुल अग्रवाल ने उनकी विधायक पत्नी से अवैध संबंध बना लिए हैं।

सोशल साइट्स पर मुकुल के साथ आई विधायक की कुछ असामान्य तस्वीरें इन चर्चाओं को बल देती रही हैं। बहरहाल मुकल को लेकर विधायक और उनके पति के बीच पिछले तीन साल में दर्जनों बार जूतमपैजार हो चुकी है। कभी चंदौसी में दिलीप के अक्रूरजीपुरम स्थित घर पर तो कभी टीडीआई सिटी मुरादाबाद में विधायक लक्ष्मी गौतम के ठिकाने पर।

थाने से लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह के दरबार तक भी मामला गूंज चुका है। कभी नाते रिश्तेदारों ने तो कभी सपा नेताओं ने विधायक और उनके पति के बीच सुलह कराने की कोशिश की लेकिन नतीजा सिफर रहा। दोनों के रिश्तों में आई खाई वक्त के साथ और भी चौड़ी होती गई। विधायक ने अपनी दो बेटियों के साथ पति से अलग टीडीआई सिटी में रहना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed