फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   samajwadi party leader's son was sought

सपा नेता के बेटे को मार कर फरार हुए बदमाश, हालत नाजुक

Sat, 26 Sep 2015 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader's son was sought

यूपी के इलाहाबाद में मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में शुक्रवार को सपा महिला सभा की शहर उपाध्यक्ष चांदनी मल्होत्रा के बेटे आयुष मल्होत्रा (24) को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश गोली मारकर भाग निकले।

विज्ञापन


दोपहर लगभग ढाई बजे शहर उपाध्यक्ष के घर के समीप गोली चलने के बाद खलबली मच गई। हमलावर के जाने के बाद मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आयुष खून से लथपथ तड़प रहा था। आनन-फानन में घर वाले उसे रामबाग के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। हमले के पीछे के कीडगंज निवासी एक युवक और एक पार्षद का नाम सामने आ रहा है लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए  तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ झगड़ा

samajwadi party leader's son was sought

मालवीय नगर की रहने वाली चांदनी मल्होत्रा का बेटा आयुष मल्होत्रा दोपहर में घर के पास एक परचून की दुकान पर बैठा था। तभी बाइक से एक कीडगंज का एक युवक पहुंचा।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद बाइक सवार युवक ने तमंचा निकाला और आयुष को गोली मार दी। गोली आयुष के कंधे पास सीने को चीरते हुए निकल गई। आयुष मौके पर ही गिर पड़ा।

अचानक गोली चलने से गली में अफरातफरी मच गई। बेटे को गोली मारे जाने की सूचना चांदनी और आसपास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना मुट्ठीगंज पुलिस को दी गई। घायल आयुष को आनन फानन में रामबाग के एक निजी अस्पताल ले गए।

राजनीतिक रंजिश!

samajwadi party leader's son was sought

आयुष को गोली मारे जाने की घटना से मोहल्ले के लोगों में खासा आक्रोश है। महिला सपा नेता के बेटे को गोली मारे जाने की घटना की जानकारी होते ही एसएसपी केएस इमैनुएल, एसपी सिटी राजेश कुमार सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी अस्पताल पहुंच गए। चर्चा है कि आयुष को गोली राजनीतिक वर्चस्व की रंजिश में मारी गई है।

वहीं चांदनी मल्होत्रा का आरोप है कि उनके बेटे को कीडगंज के हिमांशु उर्फ कुक्कू नामक युवक ने गोली मारी है। हमला एक पार्षद के इशारे पर हुआ है।

उनका आरोप है कि उनके घर पर पहले भी बम से हमला हो चुका है। वहीं एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed