सपा नेता के बेटे को मार कर फरार हुए बदमाश, हालत नाजुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इलाहाबाद में मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में शुक्रवार को सपा महिला सभा की शहर उपाध्यक्ष चांदनी मल्होत्रा के बेटे आयुष मल्होत्रा (24) को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश गोली मारकर भाग निकले।
दोपहर लगभग ढाई बजे शहर उपाध्यक्ष के घर के समीप गोली चलने के बाद खलबली मच गई। हमलावर के जाने के बाद मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आयुष खून से लथपथ तड़प रहा था। आनन-फानन में घर वाले उसे रामबाग के एक निजी अस्पताल ले गए।
जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। हमले के पीछे के कीडगंज निवासी एक युवक और एक पार्षद का नाम सामने आ रहा है लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
हुआ झगड़ा
मालवीय नगर की रहने वाली चांदनी मल्होत्रा का बेटा आयुष मल्होत्रा
दोपहर में घर के पास एक परचून की दुकान पर बैठा था। तभी बाइक से एक कीडगंज
का एक युवक पहुंचा।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद
बाइक सवार युवक ने तमंचा निकाला और आयुष को गोली मार दी। गोली आयुष के
कंधे पास सीने को चीरते हुए निकल गई। आयुष मौके पर ही गिर पड़ा।
अचानक गोली
चलने से गली में अफरातफरी मच गई। बेटे को गोली मारे जाने की सूचना चांदनी
और आसपास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना मुट्ठीगंज पुलिस को दी गई। घायल
आयुष को आनन फानन में रामबाग के एक निजी अस्पताल ले गए।
राजनीतिक रंजिश!
आयुष को गोली मारे
जाने की घटना से मोहल्ले के लोगों में खासा आक्रोश है। महिला सपा नेता के
बेटे को गोली मारे जाने की घटना की जानकारी होते ही एसएसपी केएस इमैनुएल,
एसपी सिटी राजेश कुमार सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी अस्पताल पहुंच गए। चर्चा
है कि आयुष को गोली राजनीतिक वर्चस्व की रंजिश में मारी गई है।
वहीं चांदनी
मल्होत्रा का आरोप है कि उनके बेटे को कीडगंज के हिमांशु उर्फ कुक्कू नामक
युवक ने गोली मारी है। हमला एक पार्षद के इशारे पर हुआ है।
उनका आरोप है
कि उनके घर पर पहले भी बम से हमला हो चुका है। वहीं एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव
ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को
गिरफ्तार किया जाएगा।