फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   samajwadi party leader alleged in sex crime

सपा नेता ने युवती को झांसा देकर किया यौन शोषण

Mon, 02 Nov 2015 01:21 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader alleged in sex crime

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने सपा नेता विनोद चतुर्वेदी पर शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि विनोद चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के पूर्व जिला महासचिव हैं।
विज्ञापन


बताए अनुसार वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले विनोद चतुर्वेदी की मुलाकात दो वर्ष पूर्व मेरठ निवासी महिला से हुई।

जान से मारने की दी धमकी

samajwadi party leader alleged in sex crime

आरोप है कि बातों ही बातों में विनोद ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर अपने साथ वृंदावन ले आए। यहां डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा।

वह जब भी उससे शादी करने के लिए कहतीं वह टालमटोल करता।आरोप है कि पिछले दिनों जब विनोद पर शादी करने का दबाव बनाया तो अपने को समाजवादी पार्टी का नेता बताने वाले विनोद ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

रविवार दोपहर महिला कोतवाली प्रभारी से मिली और घटना से अवगत कराया। महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने विनोद चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed