{"_id":"e595de08d6f2cde95ca06d57ea34132a","slug":"saharanpur-father-murdered-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनों को फंसाना था, बेटी को मार डाला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दुश्मनों को फंसाना था, बेटी को मार डाला
अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए एक पिता ने बेहद ही खौफनाक साजिश रची। उसने पांच साल की अपनी मासूम बेटी को चारपाई के पाए पर पटक मार डाला। और आरोप दुश्मनों पर मढ़ दिया।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस जांच में उसकी साजिश का पर्दाफाश हो गया और कोर्ट ने उसे 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है।
विज्ञापन
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
विज्ञापन
दुश्मनों पर कत्ल का आरोप
गांव चकदेवली के चौकीदार दर्शन लाल ने सात अक्तूबर, 2009 को कब्रिस्तान के किनारे एक खेत में करीब चार-पांच वर्ष की लड़की की लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। लाश को जानवरों ने खाया हुआ था।
बाथरूम में नहा रही थीं महिला डॉक्टर, बनाया MMS
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मृतका लड़की की पहचान गांव के ही मुस्तकीम की बेटी आयशा के रूप में हुई। आयशा की मां आसिदा ने गांव के नदीम पर रंजिशन उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
पति बाहर था, भीतर तांत्रिक ने लूटी इज्जत
कुछ और ही सामने आई सच्चाई
पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई। जांच में पाया गया कि आयशा के पिता मुस्तकीम ने नदीम और उसके पिता तौसीफ को फंसाने के लिए अपनी बेटी को चारपाई के पाए पर पटक कर मार डाला। फिर लाश को जंगल में फेंक दिया।
सजा
सहायक शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद फारुख ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के बाद मुस्तकीम को दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायधीश चवन प्रकाश ने धारा 304 में दस वर्ष सश्रम कारावास तथा पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।