फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sadhu raped minor girl in mathura

मौनी बाबा ने 11 साल तक किया यौन शोषण!

Tue, 15 Jul 2014 05:46 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
sadhu raped minor girl in mathura

मथुरा निवासी एक युवती ने वहीं के बाबा पर अपहरण कर 11 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बकौल युवती, मथुरा से 2003 में उसका तब अपहरण कर लिया गया था जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। इसके बाद से उसे वाराणसी में रखा गया था। बाबा से उसके दो बेटे भी हैं।

विज्ञापन


युवती का यह भी आरोप है कि बाबा उससे गलत काम कराना चाहता था। ऐसा न करने पर वह उसकी पिटाई करता था। इस बीच जानकारी मिलने पर वाराणसी पहुंचे युवती के पिता ने सोमवार को लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई पर पुलिस के  पहुंचने से पूर्व ही बाबा फरार हो गया।

विज्ञापन

2003 में छात्रा को लेकर भागा था बाबा

sadhu raped minor girl in mathura

मथुरा के बालाजीपुरम की रहने वाली युवती के पिता एक वकील के मुंशी हैं। उनकी चार बेटियां हैं। मुंशी के सुसर भी मथुरा में ही रहते हैं, जिनके यहां वृंदावन के पोरसकुंज आश्रम के मौनी बाबा का आना-जाना था।

ससुर के माध्यम से ही मुंशी के घर भी मौनी बाबा आने-जाने लगा। 25 जुलाई 2003 को मुंशी अपनी पत्नी के साथ कहीं गए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो पता चला कि मौनी बाबा 10वीं में पढ़ने वाली उनकी बड़ी बेटी को लेकर भाग गया है।

उन्होंने 26 जुलाई को मथुरा नरहैली (हाईवे) थाने में मौनी बाबा और उसके शिष्य बच्चू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया। बच्चू को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मौनी बाबा का पता नहीं चला।

इसके बाद मौनी बाबा एमपी सिंह के नाम से वाराणसी के विनायका में किराए पर रहने लगा। चार साल बाद वह लंका थाने के सामने स्थित एक अपार्टमेंट में शिफ्ट कर गया।

'गलत काम करने के लिए कहता था बाबा'

sadhu raped minor girl in mathura

बाबा ने युवती से शादी तो नहीं की, लेकिन उससे दो बेटे हुए। एक बेटा कक्षा चार में और दूसरा कक्षा दो में डीपीएस स्कूल में पढ़ता है। इस बीच 25 जनवरी 2014 को बाबा ने युवती की जमकर पिटाई कर दी।

लोक-लाज के भय से अब तक चुप रही युवती ने पिटाई के बाद थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया। इसके बाद बाबा ने 30 जनवरी को युवती को मुंबई में रहने वाली एक शिष्या के यहां भेज दिया।

वहां से वह 25 मार्च को वाराणसी लौटी। युवती का आरोप है कि वह जिस फ्लैट में रहती थी, उसमें बाबा अपनी एक शिष्या के साथ बैठा था। कमरे में एक नेता समेत तीन लोग और थे। मौनी बाबा ने युवती से तीनों लोगों को खुश करने को कहा पर जब उसने विरोध किया तो बाबा ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले से पल्ला झाड़ा

sadhu raped minor girl in mathura

बाबा की प्रताड़ना से आजिज युवती को एक पुरानी किताब में अपने पब्लिक स्कूल का नंबर मिल गया। उस पर उसने प्रधानाचार्य के माध्यम से अपनी एक सहेली से बात की। सहेली से कहने पर युवती का पिता से संपर्क हुआ।

दो दिन पूर्व बेटी की सहेली को लेकर वाराणसी पहुंचे युवती के पिता ने रविवार की शाम दुर्गाकुंड मंदिर में अपनी बेटी से मुलाकात की। बेटी से पूरी जानकारी लेने के बाद सोमवार की सुबह पिता लंका थाने पहुंचे।

शुरू में दरोगा ने मामले को मथुरा का बताकर पल्ला झाड़ लिया, जबकि युवती के पिता बार-बार यही कह रहे थे कि पुलिस उसके साथ चले तो बाबा पकड़ा जा सकता है। थक-हारकर युवती भी थाने पहुंच गई।

फरार हो चुका है बाबा

sadhu raped minor girl in mathura

सूचना मिलने पर एसओ विनोद यादव भी पहुंच गए। उन्होंने मथुरा के हाईवे थाने के एसओ सुरेंद्र यादव से बात की। सुरेंद्र ने बताया कि बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है पर उसके न मिलने पर पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है।

इसके बाद लंका पुलिस युवती के साथ उसके फ्लैट पर पहुंची लेकिन तब तक बाबा भाग चुका था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में अगर लंका पुलिस की लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मथुरा पुलिस को सूचना दे दी गई है। युवती को मथुरा भेजा जाएगा। वह मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान देगी, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed