{"_id":"edf9b3b8031311b08ce99229bb3d1451","slug":"sadhu-killed-in-mathura-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु बना हैवान, दूसरे साधु को छह टुकड़ों में काटा ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
साधु बना हैवान, दूसरे साधु को छह टुकड़ों में काटा
अमर उजाला, कोसीकलां
Updated Thu, 16 Jan 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर पर वर्चस्व के लिए एक साधु ने दूसरे साधु का कत्ल कर दिया। उसने एक कुल्हाडी़ से दूसरे साधु के छह टुकड़े कर दिए। लोगों ने आरोपी साधु को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। हालांकि उसके तीन अन्य साथी फरार हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की है।
बाप की हैवानियतः बेटी से रेप, बेटे को भी नहीं बख्शा
विज्ञापन
यमुना किनारे मिला शव
पिंडेल बाबा उर्फ रामू करीब 15 साल से भी अधिक समय से शाहपुर के हनुमान मंदिर में रह रहे थे। दस पंद्रह दिन पहले इसी मंदिर पर एक दूसरा साधु बाबा लालगिरी भी आकर रहने लगा था।
विज्ञापन
पिंडेल बाबा रोज शाम को गांव में भिक्षा मांगने जाते थे, बुधवार की शाम जब भिक्षा लेने नहीं आए तो कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ और वह उनका हाल पूछने मंदिर पर गए। ग्रामीणों को वहां पिंडेल बाबा नहीं मिले तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी।
70 साल के बुजुर्ग ने सालभर किया रेप
रात करीब 8:30 बजे उनका शव यमुना नदी किनारे पड़ा मिला। उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। गर्दन धड़ से अलग था। दोनों हाथ धड़ से अलग थे। छह टुकड़ों में बंटा हुआ उनका शव मिला।
तीन साथियों के साथ मिलकर किया वारदात
शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बाबा लालगिरी की तलाश शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने लालगिरी को दबोच लिया। उसके कपड़े खून से सने थे। लोगों ने पकड़कर उससे पूछा तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने अपने तीन साथियों की मदद से यह घटना की। उसके बाकी साथी फरार हो गए।
ग्रामीणों ने आरोपी साधु को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी कोसीकलां ने बताया कि मंदिर पर वर्चस्व के लिए साधु पिंडेल बाबा की हत्या की गई। घटना के संबंध में प्रधान पति जगबीर सिंह ने तहरीर दी है।