फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rs 90 lakh robbed from a cms van

हाई अलर्ट की निकली हवा, दिनदहाड़े 90 लाख की लूट

Tue, 29 Oct 2013 12:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
rs 90 lakh robbed from a cms van

पटना में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद राजधानी में हुए हाई अलर्ट की सोमवार को हवा निकल गई। बदमाशों ने दिनदहाड़े जीटीबी एंक्लेव इलाके में कैश कलेक्शन वैन से 90 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे पटपड़गंज स्थित सीएमएस कंपनी के दफ्तर से चालक रंजीत, गनमैन सुखबीर और दो कस्टोडियन महेश शर्मा व कर्मवीर कैश कलेक्शन के लिए मारुति वैन से निकले।
विज्ञापन


करीब 20 जगह (सीएनजी पंप, रिलायंस फ्रेश व अन्य जगहों) से कैश लेने के बाद चारों दोपहर दो बजे जीटीबी एंक्लेव के दामोदर पार्क औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। यहां जीटी रोड से करीब 40 मीटर अंदर सरकारी शराब की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मवीर जैसे ही वैन से उतरकर शराब की दुकान पर पहुंचा, दो बाइकों पर हेलमेट लगाए चार हथियारबंद बदमाश पहुंच गए। एक ने सुखबीर से हथियार के दम पर बंदूक छीन ली। इसके बाद चारों बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी और रुपयों से भरा बक्सा लूट लिया। वे बक्से को बाइक पर रखकर भाग गए।


बदमाश सुखबीर की डबल बैरल गन व कार की चाबी भी ले गए। करीब 150 मीटर दूर जाकर उन्होंने बंदूक फेंक दी। करीब 2.15 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संयुक्त आयुक्त समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
वीवी चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, उत्तर-पूर्वी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed