फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rs 75 million heist at rohtak jewellery shop

धूम-2 स्टाइल में 75 लाख का उड़ाया सोना

Sat, 19 Jul 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 19 Jul 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
Rs 75 million heist at rohtak jewellery shop

हरियाणा के रोहतक में एक ज्वैलरी शोरूम में तिजोरी काट 75 लाख रुपये के सोने के जेवर चोर उड़ा ले गए। चोर ढाई किलो सोने के जेवर के अलावा, 7 किलो चांदी और 2 लाख रुपये की नकदी भी ले गए हैं।

विज्ञापन


पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया गया। चोर दूसरी दुकान की छत से रस्सा डाल दो मंजिला शोरूम की छत पर चढ़े और लोहे के गेट तोड़कर भीतर घुसे। अंदर गैस कटर से तिजोरी काट कर माल उड़ाया। दुकान में रखी बंदूक की गोलियां भी ले गए।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि चोर साथ वाली दुकान के ऊपर से दीवार पर रस्सी डालकर दो मंजिला शोरूम की छत पर पहुंचे। छत से प्रवेश कर लोहे के 3 गेटों को 7 स्थानों पर गैस कटर से काटा और नीचे शोरूम में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई किलोग्राम से ज्यादा सोना चोरी

Rs 75 million heist at rohtak jewellery shop

भीतर लकड़ी के स्लाइडिंग दरवाजे का ताला तोड़ा और गैस कटर से तिजोरी के निचले हिस्से में करीब 10 गुना 4 के साइज को काट दिया। वहीं से जेवरों के डिब्बे उठाए और उनमें रखे गहने निकाल लिए। चोर खाली डिब्बों को वहीं पर छोड़ गहने समेट ले गए।

चोर गणपति ज्वैलरी शोरूम को चोर तीन घंटे तक छानते रहे, लेकिन किसी को सुराग तक नहीं लगा। पुलिस गश्त पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गई है। धूम-2 स्टाइल में वारदात को अंजाम दे 75 लाख रुपये का सोना समेट चोर आसानी से निकल गए।

जिस रस्से से चढ़े, उसी से उतरकर आसानी से चले गए। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज का कंट्रोल यूनिट भी साथ ले गए। चोर शोरूम का चप्पा-चप्पा जानते थे। वारदात से व्यापारी हैरान हैं तो पुलिस अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें।

नए गैस कटर और नए सिलेंडरों से काटे दरवाजे

Rs 75 million heist at rohtak jewellery shop

गणपति ज्वैलर्स के साथ रॉयल शूज की दुकान है जो एक मंजिला है। इसी दुकान के पीछे खाली प्लॉट है। जिसका दूसरा हिस्सा पीछे अंधेरी सी गली में निकलता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी प्लॉट के रास्ते चोर आए।

रॉयल शूज की छत पर पहुंच एक सिल्वर रॉड (पर्दे टांगने वाली रॉड) से लोहे के मुड़े हुए सरिये का शिकंजा बनाया। उसके एक कोने पर गांठ लगी रस्सी बांध कर उसे शोरूम की दूसरी मंजिल पर ऊपर चार इंची दीवार में फंसा दिया।

गैस सिलेंडर, गैस कटर और अन्य उपकरण लेकर छत पर पहुंच गए। वहां पहुंच सबसे पहले लोहे के गेट के कुंडी के नजदीक से काट दिया और कुंडा खोलकर भीतर पहुंच गए। अंदर दूसरे गेट पर 3 स्थानों पर लगे तालों को गैस कटर से काटा।

चार से ज्यादा चोरों ने योजना से दिया अंजाम

Rs 75 million heist at rohtak jewellery shop

वहां से गेट को रस्सी से पीछे की ओर बांध दिया ताकि उसे लगाते और हटाते समय शोर न हो। सीधा नीचे पहुंचे तो शोरूम की सीढ़ियों वाले गेट पर 3 बड़े ताले लगे थे। इन्हें भी चोरों ने गैस कटर से काट दिया और शोरूम के भीतर पहुंच गए।

साइड में सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल यूनिट मिला तो वे उस ले लिया। शोरूम में पहुंच स्लाइडिंग दरवाजे का कुंडा किसी चीज से उखाड़ दिया और तिजोरी के निचले हिस्से को गैस कटर से तोड़ दिया।
 
घटनास्थल को देख लग रहा है कि चोर पूरे गिरोह में आए थे। इनकी संख्या चार या इससे अधिक रही होगी। वारदात से पहले पूरी योजना बनाई। चोर मौके पर 5 किग्रा का गैस सिलेंडर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नया गैस कटर, एक दस्ताना, लोहे की छेनी, हथौड़ा व दूसरा सामान छोड़ गए हैं। वारदात सीधे धूम-2 फिल्म के नायक की तर्ज पर दी है। फिल्म में भी नायक रस्सी के सहारे आता है और रस्सी से ही लौटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed