फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Robbery in the factory of former PM's relative, 8 arrested

धरे गए पूर्व पीएम के रिश्तेदार की फैक्ट्री में डाका डालने वाले

Sat, 05 Mar 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 05 Mar 2016 05:45 PM IST
सार

  • सैमको कंपनी में बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये कीमत का सामान लूटा था
  • पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ सामान बरामद किया

विज्ञापन
Robbery in the factory of former PM's relative, 8 arrested
धरे गए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ के परतापुर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिश्तेदार देवेंद्र सिंह सेठी की सैमको फैक्ट्री में एक महीने पहले हुई डकैती का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ सामान बरामद किया। वहीं डकैती का मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ दूर है। डीआईजी ने पुलिस टीम को 12 हजार रुपये का इनाम देने की बात भी कही है।

विज्ञापन


डीआईजी रेंज लक्ष्मीसिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर आठ बदमाशों को मीडिया से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को परतापुर स्थित सैमको कंपनी में बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये कीमत का सामान लूटा था। इस वारदात में कंपनी के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि बदमाश लूटा हुआ सामान कैंटर में भरकर बेचने के लिए दिल्ली ओखला जा रहे है। इस पर परतापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर मोहिउद्दीनपुर चैक पोस्ट पर कैंटर को पकड़ लिया। साथ ही उसमें सवार आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि आरोपी दिनेश बिहारी निवासी पटना डकैती का सरगना है। उसने पहले कंपनी की रेकी की और बाद में सभी आरोपियों को बुलाकर पानीपत में प्लानिंग बनाई। इस वारदात में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और नेपाल के युवक शामिल हैं। आरोपी अलग-अलग कंपनियों में नौकरी कर चुके हैं।

बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड और एक कर्मचारी को बंधक बनाकर सैमको फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने लूटे हुए सामान को पानीपत, दिल्ली, हरियाणा में अलग अलग जगह पर उतारा। जो कि उनकी निशानदेही पर बरामद भी हो गया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

Robbery in the factory of former PM's relative, 8 arrested
धरे गए लुटेरे - फोटो : demo pic

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में कुशीनगर का रहने वाली इंद्र, पानीपत का बिजेंद्र, महाराजगंज का किशोर, मुजफ्फरनगर का दीपक सिंह, मुजफ्फरनगर का बंटी, मुजफ्फरनगर का ही राजन, पानीपत का मनीष और बस्ती का राजाराम उर्फ नेता शामिल है।

वहीं वारदात का मास्टरमाइंड पटना का दिनेश फरार है। उसके साथ दिल्ली का राजकुमार कबाड़ी, पंजाब का गौरा ठाकुर नेपाल का रामा नेपाली के अलावा पांच अन्य भी फरार चल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक ये आरोपी पहले कंपनी में नौकरी करके सारी जानकारियों जुटाते थे। सामान कहां बेचना हैं और कैसे वारदात करनी है, बदमाश इसकी पहले से प्लानिंग बनाते थे।

दो आरोपियों ने पानीपत में चार लाख का सामान बेचा था। दिल्ली ओखला में सामान बेचने की तैयारी में तीन आरोपी लगे थे। जिन दुकानों पर सामान बेचते है, उनकी भी जांच चल रही है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। बिजेंद्र, दीपक, दिनेश और राजकुमार पहले भी लूट और चोरी के मामले में पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed