{"_id":"9e72958cd23f015f1b36ec4fb8376060","slug":"robbery-in-deoria-by-biker-goons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाइक सवार बदमाशों का कोहराम, असलहे के दम लाखों की लूट","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: बाइक सवार बदमाशों का कोहराम, असलहे के दम लाखों की लूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
Updated Tue, 09 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न कानून का खौफ, न पुलिस का डर, वो दिन दहाड़े आए और बंदूक के दम पर लाखों की रकम पर हाथ साफ कर गए। बाइक सवार बदमाशों ने लूट पुलिस कोतवाली की ठीक नाक के नीचे लूट की बड़ी वारदात को भरी दोपहरी में अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात यूपी के देवरिया की है। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक से करीब पौने चार लाख रुपए लूट लिए।
चश्मदीदों के मुताबिक स्टांप वेंडर मनोज यादव तहसील में लाइसेंसी स्टांप वेंडर है। वह दिन में करीब डेढ़ बजे स्टांप बिक्रेताओं की रकम सलेमपुर कोषागार में जमा करने के लिए जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर उससे 3 लाख 70 हजार रुपए लूट लिए।
विज्ञापन
वारदात को सलेमपुर कोतवाली के बड़वा गांव के पास भाटपाररानी राजमार्ग पर अंजाम दिया गया।
वारदात के बाद गुस्साए स्टांप विक्रेताओं ने सड़क जाम कर दी और लचर कानून व्यवस्था और शासन के खिलाफ नारेबाजी की। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन