{"_id":"28d5c76e4c0c670fb1ee533c6cd30990","slug":"robbery-38-lakh-power-corporation-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह में रिवाल्वर घुसेड़कर लूटे 38 लाख","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मुंह में रिवाल्वर घुसेड़कर लूटे 38 लाख
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 21 Nov 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाडे़ बाइक सवार चार बदमाशों ने पावर कॉरपोरेशन का कैश बैंक में जमा करने जा रही कार को गनप्वाइंट पर रोककर फायरिंग करते हुए करीब 38 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
बदमाशों ने ड्राइवर के मुंह में रिवाल्वर घुसेड़कर डराया तो गार्ड के सिर में बट मारकर घायल किया और उसकी बंदूक कब्जा ली।
बाद में बंदूक तोड़कर कुछ दूर फेंक गए और बाइक पर कैश लेकर भाग गए। सूचना के बाद एसएसपी सहित जनपद के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कस्बा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
रूपनगर बिजलीघर में 11 नवंबर से ही बिलिंग काउंटर शुरू हुआ है। मंगलवार को काउंटर पर बिजली बिल के 37,97,300 सौ रुपए जमा हुए थे।
बुधवार सुबह 11:20 बजे कॉरपोरेशन का कैशियर विजय रावत गार्ड उमाशंकर के साथ पवन की इंडिका कार में बैठकर कैश को पीएनबी बैंक में जमा कराने जा रहा था।
बिजलीघर से मात्र सौ मीटर दूर सिस्टोकैम लिमिटेड फैक्ट्री के सामने पहुंचते ही पहले से घात लगाए खडे़ दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने कार में सामने से बाइक की टक्कर मारी और हवाई फायर करते हुए कार रुकवा ली।
विज्ञापन
बदमाशों ने कार चालक पवन के मुंह में रिवाल्वर घुसेड़ दी। कार की चाभी निकालने के बाद बदमाशों ने कार में बैठे गार्ड उमाशंकर को सिर पर रिवाल्वर की बट मारकर घायल कर उसकी बंदूक कब्जे में ले ली।
कार की डिग्गी खुलवाकर बदमाशों ने कैश से भरा बक्शा लूट लिया। बदमाशों ने कार की चाभी एवं गार्ड की बंदूक को तोड़कर घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर फेंक दिया और कैश लेकर फरार हो गए।
बदमाशों के भागने के बाद कैशियर, गार्ड एवं कार चालक कस्बा चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल गार्ड को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद एसएसपी धर्मेन्द्र सिंह, एसपी सिटी मुनिराज, सीओ बार्डर अरविंद यादव, कई थानों के इंचार्ज, क्राइम ब्रांच एवं फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। लूट की रिपोर्ट कैशियर विजय रावत की ओर से लिखाई गई है।
चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
सूचना मिलने के बाद भी तत्काल घटनास्थल पर न पहुंचने के कारण एसएसपी ने कस्बा चौकी प्रभारी टीपी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
नौ दिन पूर्व ही शुरू हुआ बिलिंग काउंटर
अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि रूपनगर बिजलीघर में 11 नवंबर को ही बिलिंग काउंटर खोला गया है। माह की दस तारीख के बाद उपभोक्ता अपने बिल जमा कराते हैं। बीस तारीख तक करीब रोजाना 20 से 25 लाख तक कैश आता है। जबकि 20 तारीख के बाद उद्योगपतियों के बिल जमा होते हैं। तब रोजाना करीब 40 से लेकर 80 लाख तक कैश जमा होता है।