{"_id":"bbf7a2bc061e9d8cf49b329c34ce9473","slug":"robbers-robbed-in-dhoom-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धूम’ स्टाइल में करते थे लूट, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
‘धूम’ स्टाइल में करते थे लूट, गिरफ्तार
अमर उजाला, मसूरी (गाजियाबाद)
Updated Thu, 13 Feb 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने की पुलिस ने ऐसे वाहन लुटेरे और चोर गिरोह के चार बदमाशों को पकड़ा है, जो ‘धूम’ फिल्म के स्टाइल में वारदात करते थे। ये बदमाश दिन में वेल्डिंग, बाइक मैकेनिक और कारपेंटर का काम करते थे और रात में लूट और चोरी।
विज्ञापन
इनसे 10 फरवरी को नोएडा सेक्टर-63 से चोरी किया कैंटर बरामद किया है, जिसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। गैंग लीडर मुसाहिद का भाई माजिद 24 अप्रैल 2010 को भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मुसाहिद धौलाना क्षेत्र का रहने वाला है। बिलाल उर्फ वसीम बुलंदशहर के ककोड़ का निवासी है, जबकि दीपक लोनी और दिवेश बिजनौर के हलदौरा थाना क्षेत्र का। बिलाल कारपेंटर है। मुसाहिद वेल्डिंग का काम करता है और दिवेश बाइक मैकेनिक है।
विज्ञापन
इन्हें चेकिंग के दौरान गालंद चौराहे के पास से पकड़ा गया। इनसे बरामद कैंटर की नोएडा के सेक्टर-58 थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। कैंटर पर फर्जी नंबर-प्लेट लगाकर उसे चला रहे थे। चेकिंग में प्लेट पर लिखा नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग मिलने पर पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो खुलासा हो गया।