फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Revenge porn victim advice not to send naked pictures

सोशल साइट पर डाला निजी पलों का वीडियो

Thu, 12 Feb 2015 12:23 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
Revenge porn victim advice not to send naked pictures

प्रेमी की धोखाधड़ी का शिकार हुई एक युवती ने दूसरी लड़कियों से एक खास अपील की है। पीड़ित युवती के प्रेमी ने नाराज होकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसकी अंतरंग पलों की तस्वीरें और न्यूड वीडियो डाल दिया।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के वेल्स का है। नाथन लॉयड नाम के 22 वर्षीय आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका कैजाइनी मैकार्टी से बदला लेने के लिए उसकी न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्राम में डाल दीं।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसके अकाउंट का पासवर्ड बदल दिया जिससे वह तस्वीर और वीडियो डिलीट न कर सके। पीड़िता को जब इसकी भनक लगी तो उसके होश उड़ गए।

ऐसे हासिल किया था ये तस्वीरें

Revenge porn victim advice not to send naked pictures

डेली मेल के अनुसार, एक बच्चे की मां मैकार्टी ने आरोपी को वे तस्वीरें तब भेजी थीं जब वे दोनों साथ में थे। उसने बताया कि जब नाथन काम के सिलसिले में उससे दूर होता था तो लगातार उसकी तस्वीरें और वीडियो मांगता रहता था।

प्यार में होने के चलते उसे उस पर भरोसा था और उसने अपनी तस्वीरें और वीडियो उसे भेज दिए जो कि बाद में उसके लिए मुसीबत बन गए। उसने लड़कियों को चेताते हुए कहा कि प्रेमी को अपनी अंतरंग और न्यूड तस्वीरें भेजकर वो खुद को तबाह न करें।

उसने इसे पागलपन करार दिया और कहा कि नाथन ने उसे भरोसे में लेकर वह वीडियो मंगाया था और वादा किया था कि कभी भी इसे लीक नहीं करेगा। उसने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।

100 बार रिपोर्ट करने पर हटी तस्वीरें

Revenge porn victim advice not to send naked pictures

इंग्लैंड में प्रेमी-प्रेमिका की यौन उत्तेजक सामग्री, अश्लील तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट पर डालना, रिवेंज पोर्न के अंतर्गत आता है और सरकार इसे अपराध घोषित करने के लिए कानून ला रही है।

मैकार्टी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम से तब हटे जब उसकी दोस्त ने उसे कम से कम 100 बार रिपोर्ट किया।

उसने कहा कि इस घटना के बाद अब मैं सावधान हूं और कभी भी ऐसी तस्वीरें नहीं भेजूंगी लेकिन जो हो गया उससे बदला नहीं जा सकता। लेकिन इस बारे में सावधान रहकर ऐसे खतरे से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

विरोध किया तो कर डाला एक और कांड

Revenge porn victim advice not to send naked pictures

मैकार्टी ने बताया कि उसने कई बार नाथन से पासवर्ड पूछा और तस्वीरें हटाने को कहा लेकिन उसने हर बार गालियां दीं और मना किया। उसका व्यवहार लगातार बदलता गया जिसके चलते उसकी जिंदगी तबाह हो गई।

उसने बताया कि जब वह आरोपी से जोर देकर तस्वीरें हटाने को कहने लगी तो एक दिन वह उसके घर पहुंच गया और दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद उसने उसके खिलाफ शिकायत की।

मामला कोर्ट में पहुंचा तो आरोपी को जेल की सजा से बचने के लिए रिश्तों को मजबूत बनाने को कहा गया। इसके लिए उसे एक खास कोर्स करने का आदेश भी मिला।

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मैकार्टी की जिंदगी थोड़ी कठिन हो गई क्योंकि उसे डर था कि उसके फॉलोवर उसे गलत समझेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed