फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Reptile smugglers held in Mathura, iguanas, turtles seized

बोरे में भरी चीजें देखकर दंग रह गई पुलिस

Tue, 09 Feb 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 09 Feb 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
Reptile smugglers held in Mathura, iguanas, turtles seized

यूपी के मथुरा में जीआरपी-आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में जंक्शन रेलवे स्टेशन से दो युवकों को पकड़ा। इनके पास से मिली बोरियों में से कछुए और गोह (एक प्रकार की बड़ी छिपकली, इसे अमेरिकन छिपकली भी कहते हैं) बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


इन जंतुओं को युवक राजस्थान से दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहे थे। सोमवार को आरपीएफ-जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर दो युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


संदिग्ध मालूम होने पर दोनों को थाने लाया गया। यहां उनके सामान की तलाशी ली गई तो बोरे में से 16 कछुए और 18 गोह बरामद हुए।

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम विनोद और सुरेश निवासी रेड़ी नगर भरतपुर बताया है। युवकों ने कहा कि वे इन कछुओं और गोह को भरतपुर और अलवर के निकट नदबई के जंगलों से पकड़ते हैं। फिलहाल इन्हें दिल्ली में बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ सेंटर में छोड़े जाएंगे जन्तु

Reptile smugglers held in Mathura, iguanas, turtles seized

आरपीएफ प्रभारी सतेंद्र यादव और जीआरपी प्रभारी पंकज लवानियां ने बताया कि दोनों युवक रिश्ते में जीजा-साले हैं। इनके पास से मिले कछुए और गोह वन विभाग को सौंप दिए गए हैं।

आरपीएफ थाना पहुंचे वन विभाग के वन दरोगा ओमप्रकाश शर्मा और कैलाश चंद ने बताया कि बरामद वन्य जीवों को कीठम झील स्थित वाइल्ड लाइफ सेंटर पर छोड़ा जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
 
पूरी कार्रवाई से आरपीएफ और जीआरपी को अवगत करा दिया है। दरोगा कैलाशचंद ने बताया कि कछुआ का प्रयोग भोजन, शक्तिवर्द्धक दवा बनाने और तंत्र क्रिया में भी होता है।

गोह को खाने और शक्तिवर्द्धक दवा के लिए प्रयोग किया जाता है। इनकी मांग पश्चिम बंगाल में अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed