अपहरण के बाद बंधक बनाकर युवती का धर्म परिवर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एक कॉल सेंटर में नौकरी करने वाली छात्रा का उसके गांव से अपहरण कर लिया गया। पीड़ित ने कहा दिल्ली में रहने वाले दूसरे समुदाय के परिवार ने बेटी का अपहरण किया। उन्होंने कहा आरोपियों ने जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
बागपत में अमीनगर सराय थाना क्षेत्र के एक किसान ने रविवार को पुलिस को बताया उसकी बेटी बीए द्वितीय वर्ष प्राइवेट की छात्रा है। वह नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी भी करती है। गाजियाबाद के भोपुरा में स्थित एक हॉस्टल में सहेलियों के साथ रहती है।
वह दो-तीन दिन पहले अपने घर आई थी। 13 नवंबर को शाम करीब छह बजे अपने घर में पशुओं को चारा डालने गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने छात्रा को गांव में तलाश किया, तभी गांव के एक युवक ने बताया कार में सवार कुछ लोग छात्रा को अगवा करके ले गए। इससे परिवार में हड़कंप मच गया।
पीड़ित पिता पूछताछ के लिए 14 नवंबर को गांव से गाजियाबाद के भोपुरा स्थित हॉस्टल में पहुंचे तो वहां मौजूद छात्रा की दोस्तों ने बताया कि उनके साथ दिल्ली का एक युवक काम करता है, शायद उसे कुछ जानकारी होगी।
परिवार को मारने की धमकी
इसके बाद पीड़ित पिता संबंधित युवक के दिल्ली में सोनिया विहार कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। वहां युवक के परिजनों ने गाली-गलौच कर कहा, उन्होंने उसकी बेटी का अपहरण किया है, उसे जो कुछ करना हो कर ले। उन्होंने उसे डरा धमका कर भगा दिया।
पीड़ित ने 14 नवंबर को थाने में मौखिक रूप से बेटी के अपहरण की सूचना दी, लेकिन उसे पुलिस ने टरका दिया। पीड़ित के अनुसार शनिवार को रात के समय बेटी का फोन आया। उसने बताया आरोपियों ने उसे दिल्ली में ही अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है।
उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन भी करा दिया है। उन्होंने धमकी दी यदि किसी से शिकायत की तो उसके भाई और बाप को गोली से उड़ा देंगे। बेटी की बातें सुनकर परिजन घबरा गए।
पीड़ित रविवार की सुबह ही सिंघावली अहीर थाना पहुंचे। उन्होंने दिल्ली के थाना सीमापुरी क्षेत्र की सोनिया विहार कॉलोनी निवासी आरोपी कॉल सेंटर में काम करने वाले सब्बीर, उसके पिता खुर्शीद, मां फातिमा और बहन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने कहा आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र छात्रा को बरामद किया जाएगा।