बिहार के वैशाली में एक और इंजीनियर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बिहार में दो इंजीनियरों की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है और बिहार के वैशाली में एक और इंजीनियर की हत्या कर दी गई है।
मृतक का नाम अंकित झा था, जो रिलायंस टेलिकॉम कंपनी में एक इंजीनियर के पद पर काम करता था। सोमवार की सुबह अंकित का शव पटना जिले से 60 किलोमीटर दूर वैशाली में मिला।
अंकिट की हत्या गला काटकर की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया गया है।
शनिवार को भी हुई थीं दो हत्याएं
शनिवार को ही दो प्रोजेक्ट इंजीनियर ब्रजेश कुमार और मुकेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। उन पर मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात लोगों ने हमला किया था।
जिस समय इंजीनियरों पर हमला हुआ, उस समय वह दरभंगा-कुशेश्वरस्थान हाइवे का मुआयना कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इन दोनों इंजीनिरों की हत्या फिरौती न देने पर की गई थी।
सोमवार को उन दोनों इंजीनियरों की हत्या से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया था। निर्माण की जगह पर पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी, लेकिन हमले के समय वहां कोई नहीं था। इस मामले में एक पुलिसवाले को भी बर्खास्त किया जा चुका है।