फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   relatives forced lady for Paraded naked on donkey

रिश्तेदारों ने महिला को निर्वस्त्र कर गधे पर घुमाया

Mon, 08 Dec 2014 04:07 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
relatives forced lady for Paraded naked on donkey

राजस्थान में महिलाओं को निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन इन्हें रोकने में नाकाम रहा है।

विज्ञापन


बीते महीने सामने आई कई घटनाओं के बाद अब भीलवाड़ा जिले में भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जिले के कमेरी चौहान गांव में प्रॉपर्टी विवाद पर उलझने के बाद एक महिला को उसके ही रिश्तेदारों ने सरेआम निर्वस्त्र कर दिया और फिर गधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया।
विज्ञापन


घटना की खबर जब पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। महिला का आरोप है कि उसके रिश्तेदार उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाह रहे हैं।

आरोपियों मे बेटा भी है शामिल

relatives forced lady for Paraded naked on donkey

एचटी ‌के अनुसार, रिश्तेदारों की घिनौनी हरकत की शिकार महिला ने रायपुर थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। एसएचओ बज्जू राम ने बताया कि घटना 23 नवंबर को हुई थी जिसकी शिकायत महिला ने अब दी है।

शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला और उसके पांच रिश्तेदारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें उसका बेटा भी शामिल है।

महिला ने पुलिस ‌अधिकारियों को बताया कि आरोपियों ने कुछ कागजों पर जबरदस्ती अंगूठा लगाने के लिए मजबूर किया था। घटना से पहले गांव की पंचायत ने फरमान जारीक रते हुए कहा था कि कोई भी व्यक्ति न तो उसकी जमीन खरीदेगा और न ही किसी खरीदारके साथ किसी तरह की डील होगी।

एसएचओ ने बताया कि इस मामले में महिला के बेटे दयाराम के अलावा मन्ना, सुरेश, शंकर और पारस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

जादू-टोने के शक में महिला से दरिंदगी

relatives forced lady for Paraded naked on donkey

वहीं, राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले में ही पुलिस ने एक महिला और उसके दो बेटों को एक विधवा का शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला दुर्गा कंजर (45) ने अपने दो बेटो भूरा (20) और कालू (18) के साथ मिलकर एक महिला को जादू-टोने के शक में जमकर पीटा था।

मामला जहाजपुर पुलिस थाने के पिपलूंद गांव का है। पीड़ित महिला शांतीबाई (60) को जहाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि प्रदेश में अकेले रहने वाली विधवा महिलाओं पर अक्सर जादू-टोने के आरोप लगते रहे हैं और इसी की आड़ में लोग उनके साथ हैवानियत करते हैं।

विज्ञापन

आधी रात को घसीटते हुए ले गए

relatives forced lady for Paraded naked on donkey

पी‌ड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते शुक्रवार रात आरो‌पी महिला ने अपने बेटों के साथ उसके घर में धावा बोला और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की।

यही नहीं, आरोपी उसे घर से बाहर निकाल कर अपने घर तरह घसीटते हुए ले गए। आरोपियों की करतूत का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया।

एचएचओ संवर मल नगोरा ने बताया कि आरोपियों ने महिला पर आरोप लगाया था कि वह किसी रहस्यमयी बीमार को जादू टोने के जरिए उनके घर भेज रही है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed