{"_id":"9dc8ac38702cfb46f0e24f00b6cb6c2b","slug":"relative-raped-minor-girl-several-times-in-ernakulam-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चाचा ने मुझसे कई बार किया गंदा काम'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'चाचा ने मुझसे कई बार किया गंदा काम'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
एक नाबालिग लड़की से उसके रिश्तेदार के रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। वह तीन महीने से गर्भवती है। यह बात तब सामने आई जब वह एक रोज स्कूल में ही बेहोश हो गई।
विज्ञापन
जब यह बात उसके घरवालों को पता चली तो उन्होंने लोक लाज के डर से थाने में शिकायत करने से इनकार कर दिया। तब एक एनजीओ चाइल्डलाइन की मदद से उन्होंने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक अभी फरार है।
विज्ञापन
लव, सेक्स और ब्लैकमेलिंग: MMS बनाकर जबरन शादी
विज्ञापन
यह घटना केरल के एर्नाकुलम जिले की है।
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। उसने कई बार 17 वर्षीय पीड़िता से रेप किया है। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं। जब वे काम के सिलसिले में घर से बाहर जाते थे तब वह लड़की को हवस का शिकार बनाता था।
पंचायत के फरमान पर युवती से 12 ने किया गैंगरेप
पीड़िता ने बताया कि वह उन दिनों बीमार थी इस कारण से वह घर पर ही रहती थी तब उसके 'चाचा' ने कई बार उससे गंदा काम किया था।
जब पीड़िता के घरवालों को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने कई अस्पतालों के चक्कर काटे ताकि उसका गर्भपात कराया जा सके लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। एक नीजि अस्पताल 65 हजार रुपए में गर्भपात कराने के लिए राजी हो गया लेकिन उनके पास इतने रुपए नहीं थे।
मां को बेहोश कर भाई ने लूटी बहन की अस्मत
लड़की के मां-बाप आरोपी के घर जाकर रुपए मांगने लगे। तब उनके कुछ रिश्तेदारों ने चाइल्डलाइन को फोन कर घटना की जानकारी दी। उनकी मदद से पी़ड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।