युवती को अगवा किया फिर 70 हजार लगाई बोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के रामपुर की संभल पुलिस ने अगवा की गई ग्यारहवीं की उस छात्रा को ढूंढ़ निकाला है, जिसने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी उसे नीलाम करने जा रहा था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पटवाई पुलिस थाने के एसएचओ महेश प्रसाद ने बताया कि बंदाऊ के तीन लड़कों ने युवती को अगवा कर 4 दिनों तक बंधक बनाए रखा ताकि उसकी नीलामी कर सकें। लड़कों ने युवती की आबरू की कीमत 70 हजार रुपए लगाई थी।
पुलिस के मुताबिक कुछ स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के पूर्व प्रधान के घर छापा मारा गया और युवती को बचा लिया गया।
आरोपी अब भी फरार
संभल के एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि जैसे युवती की नीलामी की जानकारी उन्हें मिली तो बिना देर किए तुरंत पुलिस को उसे बचाने के लिए भेजा गया।
हलांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रामपुर पुलिस को मामला स्थानांतरित कर दिया गया है।
रामपुर के एएसपी तारिक मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश जारी किया है। पुलिस की टीम ने उस घर में छापा मारा लेकिन कोई भी आरोपी मौके पर नहीं मिला। युवती का बयान दर्ज कर जज के सामने पेश किया जाएगा।