फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rapist priest to be jailed 25 yrs after crime

पुजारी ने किया था दुल्हन का रेप, 25 साल बाद हुई जेल

Mon, 14 Dec 2015 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Dec 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
Rapist priest to be jailed 25 yrs after crime

नवविवाहिता की बीमारी ठीक करने के बहाने उसका बलात्कार करने पर एक पुजारी और तांत्रिक को 25 साल बाद जेल हुई।

विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के मालेगांव का है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शादी होने के दो-तीन दिन बाद ही दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। उसके घर वाले उसे एक शख्श के पास ले गए जो खुद को पुजारी बता रहा था और तंत्रविद्या जानने का दावा कर रहा था।

तांत्रिक ने दुल्हन के शरीर से भूत प्रेत ठीक करने के बहाने उसके अपने कमरे में ले गया और उसका रेप किया। हैरानी की बात यह है जब दुल्हन का रेप हो रहा था तब उसके घर वाले कमरे के बाहर ही खड़े रहे।

विज्ञापन

कमरे के अंदर चीख रही थी दुल्हन

Rapist priest to be jailed 25 yrs after crime

बताया जा रहा कि दुल्हन के मां-बाप और उसका पति उसे एक तांत्रिक के पास ले गए जिसे लोग भगत कहकर बुलाते थे। दुल्हन के घर वालों ने तांत्रिक को बताया भूत-प्रेत की वजह से बार-बार उसकी तबीयत खराब हो रही है।

इसके बाद तांत्रिक ने भूत उतारने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसका बलात्कार किया। इस दौरान दुल्हन के परिजन दरवाजे के बाहर खड़े थे तो उन्हें चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। तांत्रिक जब कमरे से बाहर आया तो दुल्हन के चिल्लाने का कारण भूत का निकलना बताया।

इसके बाद तांत्रिक ने कहा कि अभी एक और भूत है जो के मंदिर में निकलेगा। तांत्रिक ने फिर पास के मं‌‌दिर में उसे ले गया और लोगों को बाहर कर दिया दुल्हन का बलात्कार किया। आरोपी तांत्रिक के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने अपनी मां और पती से दो बार दुष्कर्म होने की बात बताई जिसके बाद घर वालों ने पुलिस में ‌शिकायत दी और फिर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई हुई।

25 साल से जमानत पर था पुजारी

Rapist priest to be jailed 25 yrs after crime

आरोपी तांत्रिक की उम्र अब 55 साल के करीब है, आज से करीब 25 साल पहले उसे नवविवाहिता से दुष्कर्म करने के जुर्म में स्‍थानीय अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी। इस सजा पर तांत्रिक एक महीने ही जेल में रहकर जमानत पर बाहर आ गया था और तब अभी तक जमानत पर ही घूम रहा था।

आरोपी तांत्रिक का नाम शांताराम जेंडे है जिसके‌ खिलाफ अब बांबे हाईकोर्ट ने जिला अदालत को आदेश दिया है कि आरोपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करके उसे अदालत के सामने बुलाया जाए और उसे बताया जाए कि वह अपनी सजा पूरी करे।

गौरतबल है कि पुजारी द्वारा सजा न पूरी करने पर पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दी थी। वहीं पुजारी के वकील की ओर से भी सजा माफ करने की याचिका दी गई ‌थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed