फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rapist arrested by his missing tooth

टूटे हुए दांत के जरिए पकड़ा गया बलात्कारी, जानिए कैसे?

Mon, 24 Nov 2014 04:11 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
rapist arrested by his missing tooth

10 साल की एक बच्ची अनोखा धैर्य और हिम्मत दिखाते हुए उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 3 घंटे में गिरफ्तार करवा दिया।

विज्ञापन


दुष्कर्म की शिकार बच्ची ने घटना के बाद बिना डरे हुए पुलिस को बताया कि उसके साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी का एक दांत टूटा हुआ था। यही नहीं, उसने पुलिस को उस ऑटो रिक्शा का नंबर भी बता दिया जिसमें उसे किडनैप करके लाया गया था।

बच्ची की ओर से यह सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की खोजबीन शुरू की और उसे धर दबोचा। उसके खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक सेक्स और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामला अहमदाबाद का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जावेद अजीज पठान एक माना हुआ क्रिमिनल है। उसे दो बार पहले भी हिरासत में लिया जा चुका है। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 रुपए का लालच देकर रेप

rapist arrested by his missing tooth

टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची दानीलिम्‍दा इलाके के पास एक मस्जिद के बाहर खड़ी थी। तभी आरोपी जावेद वहां आया और उसने बच्ची को 1000 रुपए दिलाने का लालच देकर अपने ऑटो में बैठा लिया।

इसके बाद जावेद उसे ग्यासपुर के पास एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, उसने बच्ची के साथ अप्राकृतिक सेक्स भी किया। आरोपी ने उसे किसी से इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग निकला।

स्‍थानीय लोगों की मदद से वह अपने घर पहुंची और अपनी मां से पूरी बात बताई। बच्‍ची की मां ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से पुलिस को सूचना दी।

जब पुलिस भी रह गई हैरान

rapist arrested by his missing tooth

पुलिसकर्मियों के अनुसार, जब बच्ची ने उन्हें ऑटो रिक्शा का नंबर बताया तो वे हैरान रह गए। बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी का एक दांत टूटा हुआ था। पुलिस ने ऑटो के नंबर को एक सॉफ्टवेयर के जरिए ट्रेस किया तो आरोपी का पता चल गया।

नंबर ट्रेस करने के दौरान पुलिस को तीन लोगों के नाम पते मिले थे। जिन्हे बारी बारी से थाने बुलाया गया।

जैसे ही आरोपी जावेद थाने पहुंचा तो पीड़ित बच्ची उसे ‌देखकर चिल्लाने लगी। पुलिस ने जावेद का मुंह खुलवाया तो हैरान रह गई। उसका एक दांत टूटा हुआ था। आरोपी की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed