फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Raped with Student

...और मामा ने कलंकित कर दिया रिश्ता!

Fri, 20 Jun 2014 03:41 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 20 Jun 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
Raped with Student

यूपी के मेरठ से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां सगे मामा ने घर में अकेली बीएससी की छात्रा को दबोच लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ब्रह्मपुरी की रहने वाली है। बुधवार रात वह अपनी मां के साथ एसएसपी आवास पहुंची। एसएसपी को बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे वह घर पर अकेली थी।

कंकरखेड़ा निवासी मामा घर आ गया। उसने परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछा। जब उसे विश्वास हो गया कि घर पर उसके सिवा कोई नहीं है, तो उसने उसे कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

घर नहीं लौटाना चाहती छात्रा

Raped with Student

आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। एसएसपी ओंकार सिंह ने महिला थानाध्यक्ष रश्मि चौधरी को कार्रवाई का आदेश दिया।

महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मामा सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।        
       
छात्रा के परिवार में एक-दो दिन में शादी होने वाली है। उसने महिला थानाध्यक्ष से साफ कह दिया कि अब मैं घर नहीं जाऊंगी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद धारा 161 के बयान दर्ज किए।

नराधम बाप ने मासूम बेटी से मिटाई हवस

Raped with Student

महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की मेडिकल और एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

छात्रा घर जाना नहीं चाहती, इसलिए मजिस्ट्रेट उसे जहां भेजने का आदेश देंगे, वहां भेजा जाएगा।

वहीं एक अन्य घटना में एक नराधम बाप ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी 3 साल की बेटी के साथ दरिंदगी की है।

मुंबई के भिवंडी शहर के रहने वाले उस दरिंदा पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

3 साल की बेटी के साथ दरिंदगी

Raped with Student

पुलिस के अनुसार नेहरूनगर इलाके का रहने वाला अबुलकलाम सैय्यद (26) का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। इस कारण दोनों पिछले 4 महीने से अलग-अलग रहते थे।

घटना के दिन उसने अपनी ही 3 वर्षीय बेटी से रेप किया और फरार हो गया था। जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में अबुलकलाम के विरुद्ध रेप की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपनिरीक्षक आर.एस.मोरे जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश की, जहां से उसे 5 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed