{"_id":"0adc527ab40812c0ea0748f499a978d1","slug":"raped-three-year-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की मासूम को भी नहीं बख्शा हवस के दरिंदों ने","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तीन साल की मासूम को भी नहीं बख्शा हवस के दरिंदों ने
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 11 Sep 2013 07:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात दो अज्ञात युवक सो रही तीन साल की बच्ची को उठा कर ले गए। उसके साथ दुराचार किया और उसे जस्सियां रोड पर सड़क के किनारे जख्मी हालत में फेंक गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लड़की का पिता अपने परिवार के साथ रात का खाना खाने के बाद झुग्गी में सो गया। रात करीब दो बजे के बाद जब उसकी आंख खुली को देखा कि तीन साल की बेटी गायब है।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी पत्नी भी जाग गई। उन्होंने बच्ची गायब होने पर शोर मचाया। नतीजतन आसपास के लोग बाहर आ गए। इलाके में लोगों ने मिलकर लड़की की तलाश शुरू कर दी।
काफी मशक्कत के बाद करीब चार बजे लड़की जस्सियां रोड पर सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के काफी खून बह गया था। लोग उसे उठा कर सिविल अस्पताल ले आए।
लड़की ने अपने माता पिता को बताया कि उसे दो लोग उठा कर ले गए थे। पिता का आरोप है कि उनके आठ हजार रुपये भी गायब हैं।
इस संबंध में बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगतपुरी चौकी प्रभारी वरिंदर कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।