{"_id":"4b75bb19761e3c178111b4e622de3712","slug":"raped-minor-daughter-pregnent-so-suiside-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग तो पिता ने उठाया दर्दनाक कदम","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग तो पिता ने उठाया दर्दनाक कदम
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 11 Sep 2013 07:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म से गर्भवती हुई किशोरी के पिता ने जहर खाकर जान दे दी। आरोपियों को पकड़ने में आनाकानी कर रही पुलिस ने आनन-फानन में दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गोगामेडी थाना के एक व्यक्ति ने तीन दिन पूर्व थाने में रिपोर्ट देते हुए गांव के दो युवकों रविंद्र पुत्र जगदीश तथा रामकिशन पुत्र राजाराम पर उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने बताया था कि 10 मार्च रात को उसकी पुत्री जागरण से घर आ रही थी। रात लगभग 10 बजे रास्ते में मिले ये दोनों युवक उसकी पुत्री को श्मशान भूमि में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद वे डरा धमकाकर उसकी पुत्री का शोषण करते रहे। इससे वह गर्भवती हो गई। मामले की जांच नोहर केे डीएसपी योगेंद्र फौजदार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रामकिशन और रविंद्र को हिरासत में ले लिया है। इस बीच किशोरी के पिता ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसे नाजुक हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां से बीकानेर रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई।
उधर गोगामेडी थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि नाबालिग पुत्री के दुष्कर्म का शिकार बनने और उसके गर्भवती हो जाने से बदनामी के कारण पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।