फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Raped by brother and sister were Pregnent

भाई ने किया छोटी बहन से रेप, हुई गर्भवती

Tue, 18 Mar 2014 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कोरबा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कोरबा Updated Tue, 18 Mar 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
Raped by brother and sister were Pregnent

एक कलयुगी भाई द्वारा अपनी छोटी बहन से रेप करने व उसे गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा की है। एक 15 साल की किशोरी से उसके ही बड़े भाई ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडिता के गर्भ ठहर गया। कम उम्र में गर्भ ठहरने के बाद पीडिता को जब अस्पताल में भर्ती कराया तो सामने आया कि वह 4 महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन


कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र की यह घटना लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रिश्तों को शर्मसार होने की दुहाई दे रहे है।

अस्पताल में जिंदगी से जंग

Raped by brother and sister were Pregnent

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीडिता के साथ दुष्कर्म उसके बुआ के लड़के ने किया। उसका पीडि़ता के घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म किया।

आरोपी ने इसके बाद परिजनों को मामले की सूचना नहीं देने के लिए विवश किया। पीडिता के पिता को भी घटना के बारे में अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पता चला। डॉक्टरों ने पीडित के पिता को जानकारी दी तो परिवार स्तब्ध रह गया।

कम उम्र में गर्भवती होने का दुष्प्रभाव किशोरी के शरीर पर पड़ा है। पीडित अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है और उसके शरीर में खून की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed