फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Raped at gunpoint in Aligarh

पुलिसवाले ने दुष्कर्म कर बनाया MMS

Mon, 05 May 2014 06:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 05 May 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
Raped at gunpoint in Aligarh

अलीगढ़ में एक एसओजी पुलिसकर्मी द्वारा युवती के साथ बंदूक की नोक पर रेप करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

 
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के एक एसओजी सिपाही के बच्चों की ट्यूटर संग दुष्कर्म और क्लीपिंग बनाकर दबाव बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से सिपाही फरार है।

रविवार को पुलिस सिपाही की तलाश में जुटी। मगर कहीं कोई सुराग नहीं मिला। साथ ही सिपाही के फेसबुक एकाउंट से भी युवती के फोटो से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी ने एसओजी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

एसओजी सिपाही हुआ फरार, निलंबित

Raped at gunpoint in Aligarh

बता दें थाने के सामने की कॉलोनी में रहने वाली युवती ने सिपाही ब्रजेश यादव पर दुष्कर्म व धमकी का आरोप लगाया है।

इसे लेकर सिविल लाइंस में देर रात मुकदमा दर्ज करा दिया गया। उसके बाद से पुलिस लगातार ब्रजेश यादव को तलाश रही है। मगर उसका कोई सुराग नहीं है।

इधर, रविवार को पुलिस ने उस फेसबुक आईडी से युवती व ब्रजेश से जुड़े फुटेज भी जुटाए, जिसमें युवती ब्रजेश के परिवार के साथ देखी जा रही है।

साथ ही इस आईडी की यह भी जांच कराई जा रही है कि आखिर यह फोटो किसने कहां से डाउनलोड किए हैं।

फेसबुक पर भी देखे गए सिपाही व युवती के फुटेज

Raped at gunpoint in Aligarh

इस आरोप में फंसे सिपाही ब्रजेश यादव ने कहा है कि युवती के परिवार से उनके पिछले चार साल से पारिवारिक रिश्ते हैं।

पहले युवती की बड़ी बहन, भाई उनके बच्चों को पढ़ाती थीं। बाद में युवती पढ़ाने लगी। इस दौरान उसके सहमति से युवती से रिश्ते बने।

युवती की शादी के समय युवती के परिवार ने दो लाख रुपये उधार लिए थे। जिसमें से एक लाख रुपया वापस हुआ और जब से शेष एक लाख रुपया मांगना शुरू हुआ, तभी से यह तमाम तरह के आरोप लगने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed