फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Raped and murder

बलात्कार किया और जहर देकर मार डाला

Tue, 27 May 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 27 May 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
Raped and murder

यूपी में बलात्कार की घटनाएं तो रूकने का नाम ही नहीं ले रहीं है। हर दिन दो-चार मामले सामने आते है। ताजा मामला हाथरस जिले का है।

विज्ञापन


यहां एक गांव में दलित युवती की बलात्कार के बाद जहर देकर हत्या कर दी गई। मृतका ग्राम प्रधान की बेटी थी। उसकी लाश गांव के चरी के खेत में अस्त-व्यस्त हालत में पड़ी मिली।

उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मुंह से झाग निकल रहे थे। शरीर भी नीला पड़ा हुआ था और शरीर से खून भी रिस रहा था।

युवती की लाश के पास में ही नीले रंग की मर्दानी चप्पल भी पड़ी हुई थी। पास में ही एक शीशी भी पड़ी थी, जो जहर की बताई जा रही है।

गांव की दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज

Raped and murder

पुलिस की मानें तो प्रथमदृष्टया मामला बलात्कार के बाद जहर देकर युवती की हत्या करने का लग रहा है।

पिता के मुताबिक उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ रविवार शाम शौच करने गई थी। सहेली तो लौट आई, लेकिन जब युवती नहीं लौटी।

सोमवार की सुबह गांव के ही व्यक्ति ने खेत में युवती की लाश पड़ी देखी। पिता ने गांव की दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, कोखराज में एक विवाहिता और एक युवती से दुराचार कने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घर में अकेली थी दूसरी खेत जा रही थी

Raped and murder

कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया है। विवाहिता घर में अकेली थी। चीख-पुकार पर गांववालों के आने पर युवक धमकी देकर भाग निकला।

वहीं एक अन्य गांव की एक युवती रविवार शाम खेत की ओर जा रही थी। इसी बीच एक युवक ने दुष्कर्म किया। दोनों घटनाओं की कोखराज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि रविवार रात वह घर के भीतर सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार के घर गए थे।

आरोप है कि रात में पड़ोस का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में आया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

अकेली देख युवक ने उसे धरदबोचा और किया रेप

Raped and murder

शोर मचाने पर गांववालों आए। इससे पहले आरोपी कही भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। वहीं कोखराज क्षेत्र के ही एक अन्य गांव की रहने वाली एक युवती रविवार शाम खेत की ओर गई थी।

आरोप है कि उसे अकेली देख गांव के ही एक युवक ने उसे धरदबोचा। मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। दुष्कर्म करने के बाद यह युवक भी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट और विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed