फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with women in allahabad

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर युवती से कार में रेप

Tue, 25 Aug 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Aug 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
rape with women in allahabad

पति से अलगाव के बाद झूंसी इलाके में अकेले रहने वाली एक युवती के साथ रविवार दोपहर कार के भीतर हैवानियत कर डाली गई। शराब के नशे में धुत आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाने के बाद बलात्कार किया। रेप के दौरान उसने दरिंदगी युवती के गुप्तांग में बीयर की बोतल डालने की कोशिश की।

विज्ञापन


जबरदस्त ब्लीडिंग के चलते युवती की हालत बिगड़ी तो वह उसे झूंसी इलाके के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कर फरार हो गया। खबर मिली तो पुलिस ने उसे देर रात एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे दिन भी उसकी हालत गंभीर बनी रही। पुलिस ने पीड़ित की ओर से नामजद एफआईआर लिखकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


तकरीबन 25 वर्षीय यह युवती शबाना (नाम काल्पनिक) मूल रूप से सरायममरेज इलाके की रहने वाली है। पति से अलगाव के बाद करीब साल भर से वह दो बच्चों के साथ नई झूंसी इलाके में किराए के कमरे में रहती है। वह कपड़े सिलकर बच्चों के साथ किसी तरह गुजारा कर रही है। कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात सहसों इलाके में रहने वाले अनिल गुप्ता से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल के बारे में पुलिस का कहना है कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ सरायइनायत थाने में छेड़खानी और लड़की भगाने का केस लिखा गया था। वह नशेड़ी और जुआ-सट्टा खेलता है। वह शबाना से रोज फोन पर बात करने लगा। फिर उसने शबाना को मिलने के लिए राजी कर लिया।

जमकर बीयर और शराब पी

rape with women in allahabad

रविवार दोपहर उसे अंदावा के पास बुलाकर कार में बैठा लिया। कार में ही अनिल ने जमकर बीयर और शराब पी। शबाना को भी कोल्ड ड्रिंक  पीने को दी जिसमें नशीली दवा मिली थी। उसे पीकर शबाना होश खो बैठी तो अनिल ने उसके साथ दरिंदगी कर डाली। रेप किया और बीयर की बोतल उसके गुप्तांग में डालने की कोशिश की।

शबाना को ब्लीडिंग होने लगी तो वह उसे शाम को झूंसी में त्रिवेणीपुरम स्थित निजी चिकित्सालय ले गया। उसे पांच सौ रुपये थमाकर अनिल यह कहकर भाग गया कि पैसों का इंतजाम करने जा रहा है। मगर वह लौटा नहीं। इस बीच शबाना की हालत बिगड़ती देख इस बारे में झूंसी थाने में जानकारी दी गई।

पुलिस ने उसे 108 नंबर की एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। प्रसूति वार्ड में भर्ती कर शबाना का इलाज शुरू किया गया। सोमवार को डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है लेकिन हैवानियत ने उसकी दशा गंभीर कर दी। झूंसी थाने की पुलिस ने शबाना की तहरीर पर मुकदमा लिखकर अनिल को गिरफ्तार कर लिया। वह मारुति 800 कार भी बरामद कर ली, जिसके भीतर शबाना के साथ रेप किया गया था। पुलिस की पूछताछ में अनिल ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। झूंसी थाना प्रभारी आरडी यादव ने बताया कि अनिल से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed