फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with woman and made obscene video

पड़ोसन से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

Tue, 18 Feb 2014 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 18 Feb 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
rape with woman and made obscene video

मुरादाबाद के सिविल लाइंस नया गांव के स्कूल संचालक ने घर के सामने रहने वाली महिला को झांसा देकर बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना ली। साल भर तक वह महिला को ब्लैकमेल करता रहा।

विज्ञापन


उसने महिला के साथ अमानवीय बर्ताव और मारपीट की। परेशान होकर सोमवार को महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर रात तक समझौते की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने अपने दोनों बेटों का एडमिशन घर के सामने एक स्कूल में कराया था। पिछले साल दूसरे स्कूल में बातचीत की। तब टीसी के बहाने स्कूल संचालक उसे हरथला में एक घर पर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडिया दिखा करता रहा ब्लैकमेल

rape with woman and made obscene video

महिला का आरोप है कि यहां उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपने कपड़े अस्त-व्यस्त देखे। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो वह मारपीट करने लगा। बलात्कार की वीडियो दिखाई, जो उसने मोबाइल से बनाई थी।

आरोप है कि इस वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। एक साल तक शारीरिक शोषण किया। तंग आकर सोमवार को महिला एसएसपी दफ्तर पहुंची।

भनक लगते ही आरोपी स्कूल संचालक भी अपने अधिवक्ता भाई के साथ पहुंचा और धमकी देने लगा। एसएसपी ने सूचना मिलते ही उसे हिरासत में लेने के आदेश दिए। महिला ने तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

पुलिस ने महिला पर डाला समझौते का दबाव

rape with woman and made obscene video

महिला की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए, बावजूद इसके थाना पुलिस आरोपियों से मिल गई। आरोपी पक्ष के कई लोग थाने पहुंचे और महिला पर समझौते के लिए दबाव डालने लगे। लेकिन इंस्पेक्टर ने उन्हें नहीं रोका। न ही महिला का मेडिकल कराया गया। महिला ने बताया कि उस पर फैसले के लिए दबाव बनाया जा रहा है, पुलिस भी नहीं सुन रही। तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

महिला को कोर्ट, कचहरी का डर दिखाया
आरोपी के अधिवक्ता भाई ने एसएसपी दफ्तर में ही महिला पर दबाव डालना शुरू कर दिया। कोर्ट कचहरी का डर दिखाया। बाद में पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला ने इस बाबत भी थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कोई कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed