फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with the lady for one month

युवती को 10 लाख में बेचा, एक महीने तक किया रेप

Sun, 19 Jul 2015 01:34 PM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
rape with the lady for one month

अहमदा के इंसानपुर इलाके में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। गुजरात पुलिस ने एक 25 साल की महिला को 10 लाख रुपए में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को बेचने के आरोप में महिला डांस टीचर समेत तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, गुजरात हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मीना मिश्रा डांस टीचर, उसकी सहयोगी रीता बंगाली और ईश्वर मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हालांकि युवती को खरीदने वाले आरोपी संजय पटेल समेत 10 आरोपियों को अभी तक पुलिस तलाश रही है। पटेल पर आरोप है कि उसने युवती को दवा देकर उसका गर्भपात भी करा दिया और एक महीने तक जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी न होने पर खरीदी थी दुल्हन

rape with the lady for one month

मामले पर तह तक गई पुलिस तो पता चला कि संजय पटेल को उसकी बिरादरी में शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिल रही थी जिससे वह पैसे देकर दुल्हन खरीदने की जुगत में है। संजय पटेल की यह जरूरत मीना मिश्रा तक पहुंची तो उसने अपने साथियों से संजय के लिए एक लड़की ढूंढ़ने के लिए कहा।

इसके बाद युवती को सा‌थ रहने वाली महिला ने मीना से संपर्क कर युवती को सौंप दिया। बताते हैं पीड़िता अल्पसंख्य समुदाय से आती है जिसे एक हिंदू लड़के से प्यार हो गया तो वह अपना धर्म बदलकर हिंदू बन गई और अपने प्रेमी की बहन के साथ रहर रही थी।

किसी तरह से पटेल के चंगुल से छूट कर पुलिस तक पहुंच पाई तो उसने अपने प्रेमी की बहन के खिलाफ भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बता रहे हैं कि पहले मामले पर एफआईआर नहीं हो रही थी तो पीड़िता हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया जिसके निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed