फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with sister in front of brother

कार में लिफ्ट देकर भाई के सामने बहन से गैंगरेप

Sun, 02 Feb 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Sun, 02 Feb 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
rape with sister in front of brother

यूपी में सहारनपुर के गंगोह में कार सवार चार युवक लिफ्ट देने के बाद भाई-बहन को अगवा कर जंगल में ले गए। वहां तमंचे के बल पर चारों युवकों ने भाई के सामने ही बहन से गैंगरेप किया। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दोनों बहन-भाई सहारनपुर के रहने वाले हैं। शनिवार शाम दोनों कुरुक्षेत्र से सहारनपुर के लिए चले। करनाल पहुंचकर दोनों बस की इंतजार में खड़े थे।

इस दौरान उन्हें सामने से सफेद रंग की एक कार आती दिखाई दी। भाई ने लिफ्ट कार सवारों से मांगी। कार सवारों ने उन्हें लिफ्ट दे दी। उसमें चार युवक सवार थे।

विज्ञापन

अगवा कर ले गए जंगल में

rape with sister in front of brother

भाई-बहन को कार में बैठाने के बाद यमुना बांध पहुंचने पर कार सवार युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने कुंडा-बेगी गांव के पास युवक की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और दोनों को अगवा कर जंगल में ले गए।

वहां चारों वहशियों ने भाई के सामने ही युवती से गैंगरेप किया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने भी शोर मचा दिया।

ग्रामीणों को आता देख चारों आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।

वारदात से मचा हड़कंप

rape with sister in front of brother

ग्रामीण भाई-बहन को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना बताई। गैंगरेप की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया।

सीओ गंगोह अरुण कुमार और कोतवाली प्रभारी एचयू खान ने दोनों से घटना और युवकों के हुलिये आदि के बारे में जानकारी ली। पुलिस युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। युवकों की तलाश की गई, मगर वे हाथ नहीं आए।

सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed