फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with sister and demanded five lakhs

रिश्ते की बहन से रेप, अश्लील वीडियो बना मांगे पांच लाख

Sat, 28 Sep 2013 09:22 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Sep 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
rape with sister and demanded five lakhs

नई दिल्ली में अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने रिश्ते में बहन लगने वाली महिला से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। वहीं पीड़ित महिला डिप्रेशन में चली गई है और बीमार रहने लगी है।
 
पीड़त महिला का आरोप है कि त्रिलोक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का अश्लील वीडियो बना लिया।

पहले पीड़ित महिला ने लोक लाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन कुछ दिनों बाद उसके पास त्रिलोक के अश्लील व धमकी भरे मैसेज आने लगे। आरोपी ने महिला को धमकी दी अगर उसने पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर लोड कर देगा।
विज्ञापन


महिला ने पैसे नहीं होने की बात कही। इस पर आरोपी ने पति से पैसे लेकर देने की बात कही। तंग महिला ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, मगर वह गिरफ्त में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed