{"_id":"a533a7cc0393825afd1b79e034a42f40","slug":"rape-with-poland-lady-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट के बहाने विदेशी महिला के साथ रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लिफ्ट के बहाने विदेशी महिला के साथ रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 05 Jan 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा से दिल्ली आने के दौरान पोलैंड की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कार चालक ने लिफ्ट देने के बहाने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित को निजामुद्दीन इलाके में फेंक दिया। महिला ने पहाड़गंज थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। पहाड़गंज थाना पुलिस शनिवार सुबह पीड़ित महिला को लेकर मथुरा के लिए रवाना हो गई है।
जहां दिल्ली पुलिस मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आगे की कार्रवाई के लिए एफआईआर की कॉपी सौंपेगी।
दिल्ली में विदेशी महिला ने कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार पोलैंड की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात पहाड़गंज थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह मथुरा में तीन साल से किराए के मकान में रहती है। वह भगवान कृष्ण की भक्त है।
विज्ञापन
2 जनवरी की रात दस बजे वह अपनी दो साल की बेटी के साथ अपने घर से रिक्शा पर सवार होकर हाईवे पर आई।
जहां उसने दिल्ली जाने के लिए एक सफेद रंग की कार से लिफ्ट मांगी। कार में सिर्फ चालक मौजूद था। मां बेटी कार पर बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
कुछ आगे जाते ही चालक ने कार रोक दी और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। उसने चाकू दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने उसके चेहरे पर स्प्रे कर दिया। स्प्रे होते ही वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
अगले दिन तड़के चार बजे बच्ची के रोने पर उसकी आंख खुली। वह निजामुद्दीन इलाके में एक बेंच पर पड़ी हुई थी। राहगीरों को उसने सारी बातें बताई। उन लोगों ने बताया कि विदेशी पर्यटक पहाड़गंज इलाके में रहते हैं।
वहां से वह पहाड़गंज आ गई और तबियत खराब होने की वजह से वह दिन भर पहाड़गंज में रही। फिर रात में शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया।
जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अगवा करने, नशीला पदार्थ देने, जान से मारने और दुष्कर्म करने की धारा के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।
जिला के आला अधिकारियों का कहना है कि चूंकि मथुरा में उसके साथ घटना हुई है। इसलिए जीरो एफआईदर्ज कर उसे वहां भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई मथुरा पुलिस करेगी।