रेप करने के बाद ब्लेड से गला चीरा, शव मलबे में दबाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में नौ साल की बच्ची से बृहस्पतिवार को ऐसी हैवानियत का खुलासा हुआ कि सुननेवाले सभी हिल गए। सांगानेर क्षेत्र से लापता हुई बच्ची के साथ पड़ौसी ने दुष्कर्म किया था और उसका गला ब्लेड से चीरकर शव को मलबे में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वह बच्ची को बाजार से खाने की चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था।
पुलिस के अनुसार फर्नीचर का काम करनेवाले बच्ची के पिता ने गत सोमवार को घर से बाहर खेलते हुए उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। बच्चों से पूछताछ में पता चला कि पड़ौस में रह रहे उत्तर प्रदेश स्थित फरूखाबाद निवासी सूरज जाटव (२२) के साथ उसे अंतिम बार देखा गया था।
पुलिस जांच में भी सूरज लगातार सहयोग कर रहा था। शक गहरा होने पर जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछा, तो उसने सारा मामले का खुलासा किया और पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
रुपए देकर खण्डहर में किया रेप
सूरज ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह शराब के नशे में था। बच्ची का विश्वास जीतने के लिए उसने उसे रुपए भी दिए थे। इसके बाद वह नजदीक खण्डर में ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद बच्ची का गला ब्लेड से काट दिया और मलबे में दबा दिया। सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का दबा शव बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि जाटव ने वर्ष २०१२ में सूरज ने एक युवती के भाई का मर्डर किया था। उस युवती पर सूरज की बुरी नजर थी और भाई ने विरोध किया था।