फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with mother in law in the name of revenage

बदला लेने के लिए सास के संग गैंग रेप

Sun, 11 May 2014 04:22 PM IST
Updated Sun, 11 May 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
rape with mother in law in the name of revenage

पांच महीने पहले बेटी को जलाकर मारने का बदला लेने के लिए रिश्तेदारों ने शस्त्रों से लैस होकर मध्यरात्रि को हमलाकर दिया। परिजनों को पीटकर जमीन गड़े जेवरों समेत करीब चार लाख रुपये का माल लूटने के साथ ही गृह स्वामी के सामने उसकी अधेड़ पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


विरोध करने पर गृह स्वामी को गोली मार दी। चाकू से भी प्रहार किया। वहीं पुलिस इस सनसनीखेज घटना को संदिग्ध मान रही है। नखासा थाना क्षेत्र के पीपली रहमापुर गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि को आधा दर्जन सशस्त्र लोगों ने गांव के किनारे पर स्थित सुलेमान के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

लाखों रुपए लूटे

rape with mother in law in the name of revenage

बताते हैं कि नीचे सो रहे सुलेमान व उसकी पत्नी समीना को बंधक बना लिया। आरोप है कि दोनों को पीटकर घर में यूकेलिप्टस के पेड़ आदि बेचने से मिले डेढ़ लाख रुपये, जमीन में गड़ा हुआ जेवर और नगदी समेत करीब चार लाख का माल लूट लिया।

इतना ही नहीं आरोप है कि गृह स्वामी के सामने ही उसकी पत्नी से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया। गृह स्वामी ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। करीब तीन बजे फायर की आवाज से शोर मच गया।

छत पर सो रही बड़ी बेटी सलमा व अन्य चीख पड़े। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। सूचना पर नखासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर

rape with mother in law in the name of revenage

गृह स्वामिनी ने बताया कि उसने पहचाना है कि उसकी मृतक बहू का भाई बबलू, उसके दो मामा जाकिर व अशफाक समेत छह लोग थे।

उसका यह भी आरोप है कि पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर लिखाई, इसमें दुष्कर्म व लूटपाट की बात को छोड़ते सिर्फ घर में घुसकर मारपीट करने, गोली मारने की बात लिखाकर रिपोर्ट दर्ज की है।

घायल सुलेमान को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के शरीर पर नीले निशान हैं। वहीं पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

rape with mother in law in the name of revenage

13 अक्तूबर-2013 को सुलेमान के भाई उस्मान की पत्नी शबनम संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसमें गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

मृतका के जेठ सुलेमान, पति उस्मान, सास समीना, ननद कमरुल को नामजद किया गया था। कमरुल और समीना का नाम तो तफ्तीश में निकल गया था। उस्मान अभी जेल में है। सुलेमान कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर घर लौटा है। दोनों पक्षों में फैसले की बात भी चल रही थी। यह घटना शबनम की मौत की परिणति बताई जा रही है।

सीओ के निर्देश पर महिला की दोबारा डाक्टरी
नखासा थाना पुलिस ने पहले तो दुष्कर्म व लूटपाट की घटना को सिरे से ही दरकिनार कर दिया लेकिन पुलिस क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह अत्री के मौके पर जाकर बयान लेने के बाद महिला को दुष्कर्म के मेडिकल परीक्षण के लिए दोबारा डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

जगवीर सिंह अत्री, पुलिस क्षेत्राधिकारी संभल ने बताया कि महिला सामूहिक दुष्कर्म और घर से लूटपाट की बात कह रही है। इसलिए उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू करा दी गई है। तफ्तीश में जो भी तथ्य आएंगे, उनकी धाराएं रिपोर्ट में शामिल करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed