फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rape with minor in Madarsa from Saharanpur.

सहारनपुर: चाकू की नोंक पर मदरसे में बच्ची से रेप

Fri, 03 Jul 2015 09:16 AM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
Rape with minor in Madarsa from Saharanpur.

सहारनपुर के गंगोह में एक युवक ने 12 वर्षीय बालिका को बहकाकर मदरसे के कमरे में ले गया और चाकू से आतंकित कर रात भर उससे दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों के आने पर आरोपी चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव स्थित मस्जिद के समीप घेर में अपने भाई के लिए चाय लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रास्ते में गांव का ही एक युवक मुबारिक उर्फ बिल्लू उसे बहला कर गांव में ही मदरसे के खाली पड़े कमरे में ले गया।

मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Rape with minor in Madarsa from Saharanpur.

आरोप है कि चाकू की नोंक पर जान से मारने की धमकी देकर रातभर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की।

बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण मदरसे की ओर पहुंचे तो आरोपी चाकू लहराकर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे परिजन पीड़ित बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक मुबारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, आरोपी की भी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed