8 आठ साल की बच्ची से नाबालिग ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर के पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह आठ साल की बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे बाल सुधार गृह वाराणसी भेज दिया गया।
पिता के मुताबिक उनकी आठ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय एक किशोर उसे बहला फुसला कर घर से दूर ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका चीखने लगी तो उसे छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह वह घर पहुंची बालिका ने मां को आपबीती सुनाई। तब परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे।
बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए पुलिस के साथ अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे वाराणसी के बाल सुधार गृह भेज दिया।
बिजनौर: बदचलन कहने पर महिला ने ये क्या किया
वहीं, बिजनौर में एक महिला पड़ोसन की बात से इतनी आहत हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। पड़ोसन का मारपीट करने के बाद बदचलनी का आरोप महिला सहन नहीं कर सकी। उसने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति मजदूरी करता है।
पति की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसन महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव तालमपुर निवासी एक मजदूर की पत्नी का दो दिन पूर्व अपनी पड़ोसन महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पड़ोसन ने दो बार उसके साथ मारपीट कर डाली। विरोध करने पर उस पर बदचलनी का आरोप लगाने लगी।
मां को इस हालत में देख निकली चीख
आरोप से क्षुब्ध होकर महिला ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने कमरे में कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
जब उन्होंने मां को कमरे में लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। भीड़ एकत्रित होने पर शव को नीचे उतारा गया। महिला की मौत होने पर आरोपी पड़ोसी मकान का ताला लगाकर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने पड़ोसन महिला के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, थानाध्यक्ष सतीश यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।