फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with minor girl in moradabad

यूपी: घरवाले सोते रहे, 8 साल की बच्ची से रेप

Wed, 11 Feb 2015 11:33 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in moradabad

मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा के एक गांव में दरिंदे ने हैवानियत की इंतहा कर दी। घर में सो रही आठ साल की मासूम को घर से उठा ले गया और फिर रेप करने के बाद बेहोशी की हालत में नहर किनारे छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


किसी काम से बाहर गए पिता जब घर पहुंचे तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। रात में बच्ची के गायब होने की खबर आग की तरह फैली और फिर पूरा गांव ढूंढने में लग गया। बच्ची एक नहर के किनारे बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन


घंटों बाद अपनी मां को सिर्फ यह बता सकी कि एक आदमी उसे उठाकर ले लगा गया था। बताते-बताते बच्ची फिर बेहोश हो गई। वह महिला अस्पताल में भर्ती है और अबतक होश नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को गायब देख उड़े होश

rape with minor girl in moradabad

गांव के बाहरी हिस्से में कच्चे मकान में एक मजदूर अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ रहता है। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल की चार्जिंग खत्म होने पर वह घर से कुछ दूरी पर रहने वाले अपने चाचा के घर चला गया।

उसकी पत्नी ने दरवाजा अंदर से सटा कर और पीछे से एक डंडा लगा कर बंद कर दिया, ताकि पति के आने पर वह खुद ही दरवाजा खोल लें। रात में करीब साढ़े दस बजे मजदूर मोबाइल चार्ज कर वापस आया तो घर का दरवाजा खुला देखा।

अंदर घुसा तो छोटी बहन के साथ सो रही आठ साल की अपनी बड़ी बेटी को चारपाई से गायब पाया। इधर-उधर देखने पर बेटी नहीं मिली तो अपनी पत्नी को जगाया। बेटी के कहीं भी नहीं मिलने पर मजदूर अपने चाचा और पड़ोस में बेटी को ढूंढने गया। पर बेटी कहीं नहीं मिली।

बच्ची के तन पर नहीं था एक भी कपड़ा

rape with minor girl in moradabad

इसी बीच उसकी पत्नी ने बेटी को आवाज लगाई। उसे नहर की ओर से बेटी के कराहने की आवाज सुनाई दी। सभी दौड़ते हुए आवाज की ओर भागे। देखा कि नहर के किनारे बेटी पड़ी है। बेटी के तन पर कोई कपड़ा नहीं है। बेटी ने कहा कि एक आदमी उसे उठा कर लाया है और फिर वह बेहोश हो गई।

घर लाकर बच्ची को जब देखा तो हर कोई सन्न रह गया। बच्ची लहूलुहान थी। बेहोश बच्ची की हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उसे महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शाम तक बच्ची पूरी तरह से होश में नहीं आ पाई थी।

पुलिस ने बच्ची के किसी रिश्तेदार और पिता के जानकार पर यह घिनौनी घटना अंजाम देने की आशंका जताते हुए विवेचना शुरू कर दी है। ठाकुरद्वारा पुलिस ने अज्ञात दरिंदे के खिलाफ 376 आईपीसी में मामला दर्ज कर उस पर पोस्को एक्ट भी लगा दिया है।

एसएसपी मुरादाबाद लव कुमार ने कहा कि बच्ची के साथ घिनौना अपराध करने वाले को कतई नहीं बख्शा जाएगा। ऐसी घटना अधिकतर पीड़ित के रिश्तेदार और जानकार ही अंजाम देते हैं। अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed