फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with Minor girl in Kolkata BJP office

भाजपा ऑफिस में चार साल की बच्ची से रेप

Mon, 16 Feb 2015 12:21 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
rape with Minor girl in Kolkata BJP office

महिलाओं की सुरक्षा और 'बेटी बचाओ अभियान' पर जोर देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी की बातों का असर लोगों पर कितना होता है, इसका एक उदाहरण कोलकाता में सामने आया है, जहां भाजपा ऑफिस में एक मासूम बच्ची से बलात्कार हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बेहाला चौरास्ता के पास स्थित भाजपा ऑफिस में शुक्रवार को चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात सामने आई है। बच्ची से रेप के आरोप में पुलिस ने 17 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां घर लौटी। बच्ची को घर में न देखकर वह परेशान हो गई और उसकी तलाश शुरू की।

Trending Videos

ऑफिस से आई बच्ची के रोने की आवाज

rape with Minor girl in Kolkata BJP office

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की खोजबीन को दौरान पता चला कि महिला के पड़ोस में रहने वाला लड़का भा गायब है। वह कार क्लीनर का काम करता है। बच्ची की तलाश में जुटे लोगों के भाजपा ऑफिस से उसके रोने की आवाज सुनाई दी।

लोगों मे जब पार्टी कार्यकर्ताओं से बच्ची की तलाश में सहयोग करने की अपील की तो उन्होंने एक कमरे का शटर खोला। वहां का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए।

हालांकि तमाम लोगों के बीच से आरोपी भागने में कामयाब रहा। रोती हुई बच्ची ने मां से पूरा हाल बयां किया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। जांच में रेप की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसी राशिद मुनार खान ने कहा कि लोगों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में है और इस घटना कोई राजनीति लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed