फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with minor girl in kanpur

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया शर्मसार

Fri, 20 Mar 2015 11:17 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in kanpur

काम दिलाने के नाम पर कुछ लोग बस्ती जिले से एक किशोरी को बहला-फुसला कर कानपुर ले आए और उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप करने के बाद दरिंदे उसे कृष्णानगर में छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे यह किशोरी (13) रोती-भटकती हुई लोगों को मिली और अपनी दास्तां बताई। किशोरी बेहद डरी हुई है। शर्मनाक बात यह कि सूचना देने पर पुलिस ने बला टालते हुए चाइल्ड लाइन को फोन करने को कहा।
विज्ञापन


बार-बार फोन करने पर चौकी इंचार्ज आए और बच्ची से पूछताछ कर लौट गए। उल्टा लोगों से ही कह गए कि बच्ची को लेकर थाने जाओ। फिलहाल बच्ची एक समाजसेवी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो चीखती रही, दरिंदे नोचते रहे उसका जिस्म

rape with minor girl in kanpur

कृष्णानगर में बुधवार रात यह बच्ची रोती हुई भटक रही थी। लोगों को कुछ शंका हुई तो उससे पूछताछ की। दिलासा देकर खाना खिलाया तो वह कुछ नार्मल हुई। क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका एवं समाजसेवी महिला कृष्णा भी मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ की। तब बच्ची ने बताया कि वह बस्ती की रहने वाली है। वह बंगाली है और माता-पिता बहुत गरीब हैं।

दस दिन पहले एक आदमी उसे काम दिलाने के लिए लेकर आया था। यहां उसे एक कमरे में रखा गया। कई दिन तक उसके साथ कई लोगों ने गलत काम किया। करीब छह दिन पहले वो लोग उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। तबसे वह भटक रही है।

लोगों ने पुलिस को फोन किया तो उनसे चाइल्ड लाइन वालों को फोन करने को कहा गया। दो बार चाइल्ड लाइन में भी संपर्क किया गया लेकिन कोई नहीं आया। रात करीब 10 बजे कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज संजय शुक्ला मौके पर पहुंचे।

पूछताछ करने के बाद वे भी लौट गए। देर रात चाइल्ड लाइन से कमलकांत तिवारी और मंजुला मौके पर पहुंची। इसके बाद चौकी इंचार्ज दोबारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमलकांत और मंजुला को थाने जाकर कागजी कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके बाद बच्ची को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed