फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with minor girl in jhansi

यूपी: नाबालिग से रेप के बाद जिंदा जलाया

Mon, 08 Dec 2014 11:00 AM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in jhansi

झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप पर पानी भर रही नाबालिग लड़की को एक वहशी अपने घर में खींच ले गया। बलात्कार के बाद हत्या की मंशा से मिट्टी का तेल उड़ेलकर उसे आग लगा दी।

विज्ञापन


लपटों से घिरी किशोरी चीखती हुई घर पहुंच गई। परिजनों ने जैसे- तैसे आग बुझाई और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ित पक्ष से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक  14 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसकी मां को छोड़कर अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। शाम करीब चार बजे नाबालिग घर से कुछ दूरी पर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, तभी हैंडपंप के पास रहने वाला आरोपी युवक उसे खींच कर अपने घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह जल गई नाबालिग, हालत गंभीर

rape with minor girl in jhansi

आरोपी युवक ने घर में नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने लड़की को मुंह बंद रखने के लिए कहा लेकिन जब उसने परिजनों से उसकी ‌शिकायत करने की बात कही तो वह भड़क गया और उसने घर में रखा मिट्टी का तेल उड़ेलकर नाबालिग को आग लगा दी।

लपटों से घिरी नाबालिग चीख पुकार करते हुए आरोपी के घर से भागकर अपने घर आई। बेटी को लपटों से घिरा देख घर वाले दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

कुछ देर में मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। भागकर खेत से आए परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है।

चिकित्सकों के मुताबिक किशोरी पचास फीसदी जल गई है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी व सीओ मोंठ मेडिकल कालेज पहुंचे और पीड़ित पक्ष से पूछताछ की।

यूपी: गैंगरेप के आरोपियों को लड़की ने चप्पलों से पीटा

rape with minor girl in jhansi

बहराइच में नेपाल की एक किशोरी के साथ शुक्रवार रात हुए गैंगरेप के मामले में सुलह की कोशिश कराने को हुई पंचायत में पीड़िता ने आरोपियों की चप्पल से पिटाई कर दी।


शनिवार देर रात तक वर्दिया गांव में एक पूर्व प्रधान के घर हुई पंचायत में आरोपी माफी मांगने आए थे। किशोरी ने रविवार सुबह सुजौली थाने पहुंचकर गैंगरेप के पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

नेपाल के वर्दिया जिला निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात को भारतीय सीमा में नोमेंस लैंड के निकट स्थित कटियारा गौढ़ी शिव मंदिर परिसर में रामलीला देखने आई थी। वापस लौटते समय वर्दिया निवासी पांच युवकों ने किशोरी को अगवा कर असलहे के बल पर गैंगरेप किया था।

इस मामले में शनिवार दोपहर बाद पूर्व प्रधान श्यामलाल के आवास पर सुलह समझौता के लिए पंचायत शुरू हुई। किशोरी के परिवारीजन और गांव के लोग जमा थे। एक बजे से रात आठ बजे तक पंचायत चली। लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसी दौरान पांचों आरोपी अपनी गलती स्वीकार करते हुए पंचायत में माफी मांगने पहुंच गए।

समझौता करने से इंकार कर दिया

rape with minor girl in jhansi

किशोरी ने सभी के सामने आरोपी युवकों की चप्पल से पिटाई की और समझौता करने से इंकार कर दिया। इसके चलते काफी गहमागहमी रही। रात में नेपाल के कोठियाघाट चौकी की पुलिस और एसएसबी वर्दिया आउटपोस्ट के जवान भी गांव पहुंचे। नेपाल पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी और उनके परिवारीजनों को घर भेजा गया।

पढ़िए: सरकारी घर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

रविवार सुबह किशोरी ने अपनी मां और बहन के साथ सुजौली थाने पहुंचकर गैंगरेप के आरोपी राजू, राजन, किशन, श्यामदेव समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूतावास को पत्र लिखने की बात पर हरकत में आई पुलिस
वर्दिया गांव में पंचायत के दौरान नेपाल पुलिस भी पहुंची थी। उसने पूरे मामले  से भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर अवगत कराने की बात कही थी। इस मामले में कोठियाघाट के एसएसआई मधुकर बिंद और धनौरा पुलिस चौकी इंचार्ज वन बहादुर ने सुजौली पुलिस को पत्र भी लिखा था। मामले को बढ़ता देख आनन फानन में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed