फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with lady in front of lady police station

महिला थाने के सामने पुलिस बूथ में रेप, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2016 03:25 AM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
rape with lady in front of lady police station

असम की एक महिला ने रिक्शा चालक राजेश पर महिला थाना और पुलिस चौकी चौराहा के सामने स्थित पुलिस बूथ में खींचकर ले जाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर रिक्शा चालक ने उसकी पिटाई भी की।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल के मुताबिक, महिला के इमरजेंसी में कराए गए मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। वहीं महिला का जिला अस्पताल में रेप के बारे में भी मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात सवा दो बजे चौकी चौराहा स्थित महिला थाने और चौकी के सामने पुलिस बूथ में हुई। असम की 28 वर्षीय एक महिला यहां रिक्शा चालक के साथ चौराहे के पास ही सड़क किनारे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में एक अन्य रिक्शा चालक राजेश आग तापते समय उसे खींचकर बूथ के अंदर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। महिला ने शनिवार सुबह इसकी तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा अस्पताल

rape with lady in front of lady police station

साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भेजा। यहां उसने बताया कि उसका बहनोई नन्हें उसे आठ महीने पहले असम से लाया था। उसके पिता फौजी थे, जिनकी मौत हो चुकी है।

नन्हें के साथ उसकी बहन की शादी हुई थी, जो खत्म हो गई। इसके बाद ही नन्हें उसे भी ले आया था। पहले वह दातागंज (बदायूं) के एक युवक के साथ कुछ दिन रही।

उसके जेल चले जाने के बाद वह बरेली आ गई और यहां एक अन्य रिक्शा चालक के साथ रहने लगी। महिला का आरोप है कि उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि

rape with lady in front of lady police station

शहर कोतवाल सुधीरपाल धामा ने बताया कि पहले महिला ने सुबह के समय मारपीट की तहरीर दी थी। इसके बाद उसने दोपहर में रेप की तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजेश को पकड़ लिया गया।

कोतवाल के मुताबिक, मारपीट के मामले में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कराए गए मेडिकल परीक्षण में महिला में नशे के लक्षण पाए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि अब रेप की बात पुष्ट करने के लिए उसका महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट रविवार को मिलेगी।

सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी का कहना है कि महिला ने जो लिखकर दिया, उसके आधार पर कार्रवाई कर ली गई है। चौकी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिनकी फुटेज से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी कि महिला के साथ किस स्थान पर घटना हुई है। फिलहाल उसने महिला थाने के सामने बूथ में बलात्कार की बात कही, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed